पूर्व मंत्री असीम गोयल के प्रतिनिधि रितेश गोयल ने विधिवत रूप से इस कार्य का शुभारंभ किया।।
पूर्व मंत्री असीम गोयल के प्रतिनिधि रितेश गोयल ने विधिवत रूप से इस कार्य का शुभारंभ किया।।

अंबाला-(राहुल जाखड़):- अंबाला शहर में लगभग 6 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले डिस्पोजल प्लांट का निर्माण कार्य आज शुरू कर दिया गया है। पूर्व मंत्री असीम गोयल के प्रतिनिधि रितेश गोयल ने विधिवत रूप से इस कार्य का शुभारंभ किया। निर्माण कार्य की शुरुआत के मौके पर वार्ड 16 के पार्षद हितेश जैन, वार्ड 19 के पार्षद राकेश सिंगला और भाजपा मंडल अध्यक्ष गुरविंदर मानकपुर भी मौजूद रहे। यह डिस्पोजल प्लांट मॉनसून से पहले शहर के लिए एक महत्वपूर्ण सौगात माना जा रहा है। इस डिस्पोजल प्लांट के निर्माण से सेक्टर 9 और 10 सहित आसपास के बड़े क्षेत्रों में बारिश के दौरान जलभराव की समस्या से निजात मिलेगी। स्थानीय लोगों ने मुख्यमंत्री नायब सैनी और पूर्व मंत्री असीम गोयल का धन्यवाद करते हुए इसे एक बड़ी उपलब्धि बताया।अंबाला में बारिश के दौरान होने वाली जलभराव की समस्या से निपटने की दिशा में यह डिस्पोजल प्लांट एक अहम कदम है। इस मौके पर पूर्व मंत्री असीम गोयल के प्रतिनिधि रितेश गोयल ने बताया कि हमारा उद्देश्य है कि अंबाला को बरसाती पानी से अधिक से अधिक राहत दिलाई जाए और शहर से जलभराव की समस्या को जड़ से खत्म किया जाए। यह प्रोजेक्ट सेक्टर 9, 10 और आसपास के इलाकों में पानी निकासी की समस्या को हमेशा के लिए खत्म करने में बड़ा कारगर साबित होगा। इसके निर्माण के लिए संबंधित अधिकारियों व निर्माण करने वाली कंपनी को भी गुणवत्ता और काम को तेजी से पूरा करने के निर्देश दे दिए गये हैं।। #newstodayhry @newstodayhry



