

हटाए गए जवानों की बिना शर्त हो वापसी:-
सिरसा-(अक्षित कम्बोज):- ऑल इंडिया होमगार्ड वेल्फेयर एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष रघुवीर सिंह दहिया ने एक प्रेस बयान में कहा कि हरियाणा में काफी जवानों को 2005 से लेकर 2024 तक बिना नोटिस लॉन्ग एब्सेंट, भ्रष्टाचार के विरुद्ध आवाज उठाने पर आरटीआई मांगने व अन्य गलत तरीकों से अकारण हटाया गया। जारी बयान में राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि कमेटी व जवानों को बिना किसी सूचना दिए सैकड़ोंजवानों को हरियाणा होमगार्ड विभाग से निकाला गया। निकाले गए जवान काफी सालों से दर-दर की ठोकरें खा रहे हैं और काफी मामले जिला न्यायालयों और उच्च न्यायालय चंडीगढ़ में भी लंबित हैं। उन्होंने कहा कि एसोसिएशन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष चंद्रपाल तंवर के नेतृत्व में हटाए हुए जवानों के बारे में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के ओएसडी से शिष्टमंडल ने काफी बार मुलाकात की, जिसमें मुख्यमंत्री नायाब सिंह सैनी और ओएसडी ने जल्द ही हटाए हुए जवानों की वापसी के बारे में आश्वासन दिया, लेकिन काफी जवानों की वापसी अभी तक नहीं हुई है। राष्ट्रीय अध्यक्ष रघुवीर सिंह दहिया ने हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से अपील की कि सभी हटाए हुए जवानों की बिना शर्त वापसी की जाए, ताकि वे अपने परिवार का पालन पोषण ठीक प्रकार से कर सकें।। #newstodayhry @newstodayhry



