Haryana
Trending

बीकेई 13 जून को किसानी मुद्दों पर जाट धर्मशाला सिरसा में करेगी मीटिंग I I

बीकेई 13 जून को किसानी मुद्दों पर जाट धर्मशाला सिरसा में करेगी मीटिंग I I

सिरसा-(अक्षित कम्बोज):- बीकेई 13 जून को किसानी मुद्दों पर जाट धर्मशाला सिरसा में करेगी मीटिंग: लखविंदर सिंह औलख नहरी पानी की सप्लाई को लेकर हरियाणा सरकार सिरसा जिले से कर रही है सौतेला व्यवहार: औलख सिरसा जिले में पिछले 4 महीनों से नहरों की बंदी के चलते बहुत से किसान नहीं कर पाए नरमे व ग्वार की बिजाई: औलख भ्रष्टाचार की भेंट चढ़े हिसार-घग्गर ड्रेन पर बने साईफन की वजह से शेरांवाली पैरेलल, एसजीसी व कुत्ताबढ़ नहरों में लंबे समय से नहीं छोड़ा जा सका पानी: औलख सिरसा। भारतीय किसान एकता के प्रदेशाध्यक्ष लखविंदर सिंह औलख ने गांव पिपली में ग्रामीणों से बातचीत करते हुए बताया कि शुक्रवार, 13 जून को सुबह 10 बजे जाट धर्मशाला, सिरसा में भारतीय किसान एकता बीकेई की जनरल मीटिंग रखी गई है। इस मीटिंग में बीकेई पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं व किसानों से पहुंचने की अपील करते हुए कहा कि आप सभी की हाजिरी अति आवश्यक है, जिससे कि किसानों को आ रही दिक्कतों व किसानी मुद्दों पर चर्चा कर सकें। आपके बहुमूल्य विचारों से ही यह संभव हो पाएगा। इसलिए सभी किसान भाई समय पर मीटिंग में पहुंचने का कष्ट करें। औलख ने कहा कि सुबह 10 बजे से 12 बजे तक जाट धर्मशाला में किसानी मुद्दों पर चर्चा होगी। इसके बाद सभी किसान हिसार रोड नहरी विभाग पहुंचकर अपनी मांगें रखेंगे। नकली बीज, खाद व कीड़ेमार दवाइयों से किसानों को हो रहे नुकसान, राजस्थान के कृषि मंत्री किरोड़ी लाल मीणा द्वारा नकली खाद, बायोफर्टिलाइजर, बीज व पेस्टिसाइड बनाने वाली कंपनियों का भंडाफोड़ किया गया है, उन कंपनियों के उत्पाद हरियाणा में भी धड़ल्ले से बिक रहे हैं। उस पर अंकुश लगाने के लिए बीकेई की टीम द्वारा समय-समय पर नकली कारोबारी पर कार्रवाई जा रही है, ताकि किसानों के साथ-साथ अच्छा काम करने वाले दुकानदारों जो बीजए खाद व कीड़ेमार दवाइयों का काम करते हैं, उनको भी बचाया जा सके और किसानों के साथ धोखाधड़ी व लूट करने वाले दुकानदारों व कंपनियों पर शिकंजा कसा जा सके। इस मीटिंग में टेल तक नहरी पानी की सप्लाई, बिजली, बीमा प्रीमियम वापसी, बकाया बीमा क्लेम, आगजनी का बकाया मुआवजा, जंगली सुअरों के आतंक से निजात, डीएसआर स्कीम की बकाया राशि, खेतों में पानी की डिग्गियों की बकाया राशि सहित सभी किसानी मुद्दों पर चर्चा की जाएगी। मीटिंग को लेकर वीरवार को पीपली गांव में दीपू गिल पंजुआना, सरबजीत कंबोज, कुलदीप शर्मा, राजेंद्र कुमार, हरविंदर कुमार गांधी, बिंदा सिंह, चरण सिंह नंबरदार, रणजीत सिंह जीता आदि किसानों ने विचार चर्चा की।। #newstodayhry @newstodayhry

Related Articles

Back to top button