भारत देश तेज गति से विकसित राष्ट्र बनने की ओर अग्रसर है I I
भारत देश तेज गति से विकसित राष्ट्र बनने की ओर अग्रसर है I I

भिवानी-(अभिषेक ठाकुर):- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत की सीमाएं हुई हैं सुरक्षित: रणबीर गंगवा आज भारत देश तेज गति से विकसित राष्ट्र बनने की ओर अग्रसर है: रणबीर गंगवा केंद्र सरकार ने अपने 11 साल के शासनकाल के दौरान हर वर्ग की भलाई के लिए लागू की है योजनाएं: रणबीर गंगवा लोक निर्माण तथा जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री रणबीर गंगवा ने पर्यटन केंद्र में पत्रकारों को किया संबोधित पत्रकार वार्ता से पहले लोक निर्माण मंत्री रणबीर गंगवा ने केंद्र सरकार की 11 साल की उपलब्धियां पर आधारित लघु सचिवालय परिसर में लगाई गई प्रदर्शनी का किया उद्घाटन प्रदेश के लोक निर्माण तथा जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री रणबीर गंगवा ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने अपने 11 वर्ष के शासनकाल में हर वर्ग के लिए जन कल्याणकारी योजनाएं लागू करने का काम किया है। भारत की आज विश्व में अलग ही पहचान बनी है, देश ने अपने खोई हुई साख को फिर से हासिल किया है। केंद्र सरकार की तरह प्रदेश की भाजपा सरकार ने जनहितकारी नीतियां लागू कर लोगों का विश्वास जीतने का काम किया है। बिना खर्ची और बिना पर्ची तथा योग्यता के आधार पर नौकरी प्रदान करने से युवाओं में सरकार के प्रति विश्वास बढ़ा है। भाजपा सरकार अपने संकल्प से सिद्धि के सिद्धांत को साकार कर रही है। लोक निर्माण मंत्री श्री गंगवा स्थानीय बया पर्यटन केंद्र में पत्रकारों को संबोधित कर रहे थे। इससे पहले श्री गंगवा ने सरकार के 11 वर्ष पूरा होने के उपलक्ष में सरकार की जनहितकारी योजनाओं पर आधारित सूचना, जनसंपर्क एवं भाषा विभाग द्वारा स्थानीय लघु सचिवालय परिसर स्थित सरल केंद्र में लगाई गई प्रदर्शनी का उद्घाटन किया और प्रदर्शनी का अवलोकन किया। इस दौरान डीसी महावीर कौशिक भी मौजूद रहे। बया पर्यटन केंद्र में पत्रकारों को संबोधित करते हुए लोक निर्माण मंत्री श्री गंगवा ने कहा कि 11 वर्षों के दौरान प्रधानमंत्री श्री मोदी के नेतृत्व में देश की सीमाएं सुरक्षित हुई हैं। देश की अर्थव्यवस्था मजबूत हुई है और सरकार ने नई टेक्नोलॉजी को जन-जन तक पहुंचाने का काम किया है। उन्होंने कहा कि भारत ने ऑपरेशन सिंदूर के माध्यम से पाकिस्तान के आतंकी ठिकानों और एयरबेस को ध्वस्त किया। प्रधानमंत्री श्री मोदी ने भारतीय सेना को पाकिस्तान को करारा जवाब देने के लिए खुली छूट दी, जिसका परिणाम दुनिया ने अपनी आंखों से देखा। उन्होंने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर के दौरान जो मिसाइल और डिफेंस सिस्टम अपनाया गया, वह हमारे स्वदेशी तकनीक थी। आज भारत रक्षा के मामले में आत्मनिर्भर है और रक्षा उपकरणों का निर्यात कर रहा है। भारत का रक्षा निर्यात 34 गुना बढ़कर 23622 करोड़ तक पहुंच गया है। यह प्रधानमंत्री श्री मोदी के रणनीतिक दूरदर्शिता और कूटनीति का परिणाम है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत देश की दुनिया में साख बढ़ी है, परिणाम स्वरुप रूस और यूक्रेन के युद्ध के दौरान ऑपरेशन गंगा, अफगानिस्तान में तालिबान के कब्जे के समय ऑपरेशन देवी शक्ति और और कोविड में वंदे भारत मिशन के माध्यम से करोड़ों भारतीयों को विदेशों से सुरक्षित लाने का काम किया। रूस और यूक्रेन के युद्ध के दौरान तिरंगे झंडे को देख एक तरह से युद्ध विराम हुआ और भारतीय सुरक्षित अपने देश में आए। जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री ने कहा कि आज भारत विश्व की चौथी बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की ओर अग्रसर है। वैश्विक डिजिटल लेनदेन में 49 फीसदी लेनदेन भारत में होते हैं। देश का वस्तु और सेवा निर्यात 825 अरब डालर पहुंच तक पहुंचा है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने डीबीटी की शुरुआत कर 44 लाख करोड रुपए सीधे लाभार्थियों के खाते में पहुंचना शुरू किया, इससे दलालों को घर बैठाने का काम हुआ तथा भ्रष्टाचार पर लगाम लगी। कार्यप्रणाली में पारदर्शिता आई। उन्होंने कहा कि श्री मोदी के नेतृत्व में देश ने हर क्षेत्र में तरक्की की है। श्री मोदी सरकार में 99 फीसदी गांव सड़क कनेक्टिविटी से जुड़ चुके हैं। उन्होंने कहा कि देश में प्रतिदिन 34 किलोमीटर हाईवे का निर्माण हो रहा है। रेलवे के बजट को 9 गुना बढ़ाया गया है। इसी प्रकार से 136 बंदे भारत ट्रेन चल रही हैं, जिससे लोगों का ट्रेन में सफर आसान हुआ है। उन्होंने कहा कि लोगों की सुविधा के लिए 103 अमृत भारत स्टेशन पुनर्निमित किए गए हैं। हवाई सफर को देश के आम जन तक की सुगम ढंग से पहुंचने का काम किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि किसने की आमदनी बढ़ाने के लिए मौजूद वित्त वर्ष में कृषि बजट को रिकॉर्ड 5 गुना बढ़ाया गया है। देश का अन्नदाता ही भारत की ताकत है। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के तहत 11 करोड़ से अधिक किसानों को करीब 3. 7 लाख करोड रुपए दिए गए हैं। प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना में अब तक पौने दो लाख करोड़ रुपए से अधिक का भुगतान किया जा चुका है। लोक निर्माण मंत्री श्री गंगवा ने कहा कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम से लोकसभा और विधानसभा में महिलाओं को 33 फीसदी आरक्षण मिला है। तीन तलाक को खत्म किया है। इसी प्रकार से मातृत्व अवकाश 26 सप्ताह किया गया है। उन्होंने कहा कि महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में 10 करोड़ से अधिक महिलाएं 90 लाख स्वयं सहायता समूह से जुड़ी हैं और 3 करोड़ लखपति दीदी बनाने का लक्ष्य किया गया है। उन्होंने बताया कि मुद्रा योजना के तहत 35.38 करोड़ महिलाओं को 14.72 लाख करोड़ का ऋण दिया गया है। उन्होंने कहा कि महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए सेना में स्थाई कमीशन दिया गया है। जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री ने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार गरीब और जरूरतमंद लोगों के साथ में खड़ी है। प्रदेश सरकार ने वंचित वर्ग को उनका हक दिलाने का काम किया है ताकि वे समाज की मुख्य धारा के साथ में जुड़ सकें। हरियाणा प्रदेश पहला प्रदेश है, जहां 3000 रुपए वृद्धावस्था सम्मान भत्ता सहित अन्य पेंशन के रूप में दिए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार किसानों की सच्ची हितैषी है। हरियाणा सरकार 24 फसलों पर एमएसपी दे रही है। सरकार प्राकृतिक खेती को प्रोत्साहन दे रही है। सरकार ने प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना और भावांतर भरपाई योजना लागू की है। सरकार का हर संभव प्रयास है कि प्रत्येक घर में नल से स्वच्छ जल पहुंचे, इसके लिए ठोस कदम उठाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार की योजनाओं से आज हर वर्ग खुश है II #newstodayhry @newstodayhry



