कांग्रेस नेता बीके हरिप्रसाद ने गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रुपाणी के विमान हादसे पर दुख जताया।।
कांग्रेस नेता बीके हरिप्रसाद ने गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रुपाणी के विमान हादसे पर दुख जताया।।

नूह-(निकुंज गर्ग):- कांग्रेस नेता बीके हरिप्रसाद ने गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रुपाणी के विमान हादसे पर दुख जताया। कांग्रेस नेता बी के हरिप्रसाद ने कहा कि बहुत बड़ा हादसा हुआ है। यह दुर्घटना नहीं घटना था पर घट गया है। इस दुर्घटना में 200 से अधिक लोग थे पता नहीं कितने लोग बचे हैं। उन्होंने कहा कि विजय रुपाणी और मैं दोनों राज्यसभा में एक साथ काम किया है विजय रुपाणी बहुत अच्छे आदमी है भले ही वह भारतीय जनता पार्टी के नेता थे हम दोनों ने 15 दिन यू एस असेंबली में एक साथ बिताए हैं। उनके अंदर इंसानियत थी। हम लोगों ने आज उन्हें खो दिया है। मैं भगवान से प्रार्थना करता हूं कि उनके परिवार जनों को शक्ति दे और जो नुकसान हुआ है उसकी भरपाई करें। सोनीपत से पूर्व विधायक सुरेंद्र पवार को ईडी के द्वारा लगाई गई फटकार के सवाल पर उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी की सरकार में सुप्रीम कोर्ट,एक्शन कमिश्नर, ईडी,आईटी, सीबीआई कोई मायने नहीं है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की सरकार में ईडी एक संवैधानिक कार्यालय था बीजेपी सरकार आने के बाद ईडी एक संगठन बन गया है। अब यह राजनीतिक लोगों को डराने धमकाने का काम कर रहा है अब यह ज्यादा दिन नहीं चलेगा जिस तरह से हिटलर ने 50 100 साल तक लोगों को परेशान किया तो लोगों ने उसका तख्ता पलट दिया ऐसा ही बीजेपी सरकार का होने वाला है।। #newstodayhry @newstodayhry



