Haryana
Trending

फरीदाबाद के एक-दो नंबर चौक पर दुकानदारों ने मीठे पानी की छबील सड़क से गुजर रहे लोगों को मीठा पानी पिलाकर देने का काम किया।

फरीदाबाद के एक-दो नंबर चौक पर दुकानदारों ने मीठे पानी की छबील सड़क से गुजर रहे लोगों को मीठा पानी पिलाकर देने का काम किया।

फरीदाबाद-(शिवम् शर्मा):- दिल्ली एनसीआर के फरीदाबाद में जहां एक तरफ आसमान आग उगल रहा है और तापमान 42 डिग्री से अधिक होने के साथ-साथ उमस भरी गर्मी ने जहां इंसानों का जीना मुहाल कर दिया है वही पशु पक्षी भी इस गर्मी में हलकान है। ऐसे में आज फरीदाबाद के एक-दो नंबर चौक पर दुकानदारों ने मीठे पानी की छबील लगा सड़क से गुजर रहे लोगों को मीठा पानी पिलाकर उन्हें राहत देने का काम किया। दुकानदारों का कहना है कि 42 डिग्री से अधिक तापमान चल रहा है और उमस भरी गर्मी को देखते हुए दुकानदारों ने मिलकर मीठे पानी की छबील लगाई है ताकि सड़क से गुजरने वाले हर आम नागरिक को तपती गर्मी में कुछ राहत मिल सके। उन्होंने कहा कि धर्म के इस काम को करने में उन्हें काफी संतोष मिल रहा है और सभी को आगे बढ़कर इस मौसम का सामना करना चाहिए। वहीं राहगीरों ने दुकानदारों द्वारा उपलब्ध करवाए जा रहे मीठे और ठंडे पानी को लेकर संतोष व्यक्त किया और दुकानदारों के इस प्रयास की तारीफ की।। #newstodayhry @newstodayhry

Related Articles

Back to top button