सिरसा पुलिस व रैपिड एक्शन फोर्स ने संयुक्त रुप से रोड़ी थाना क्षेत्र में किया रूट मार्च।।
सिरसा पुलिस व रैपिड एक्शन फोर्स ने संयुक्त रुप से रोड़ी थाना क्षेत्र में किया रूट मार्च।।

सिरसा-(अक्षित कम्बोज):- सिरसा बवाना नई दिल्ली से आई रैपिड एक्शन फोर्स की 194 बटालिय के कमांडेंट किशोर कुमार के दिशा निर्देशानुसार व सहायक कमांडेंट विजय सिंह के नेतृत्व में सिरसा पुलिस व रैपिड एक्शन फोर्स ने आज रोड़ी थाना क्षेत्र में संयुक्त रूप से गांवों व कस्बों में रूट मार्च कर वहां की भौगोलिक परिस्थितियों का जायजा लिया । इस संबंध में जानकारी देते हुए रोड़ी थाना प्रभारी इंस्पेक्टर जनक राज ने बताया कि लगातार चले इस संयुक्त ऑपरेशन में सिरसा पुलिस तथा रैपिड एक्शन फोर्स के सभी जवान आधुनिक हथियारों से लैस थे । रैपिड एक्शन फोर्स दंगा नियंत्रण के लिए सबसे विश्वसनीय फोर्स मानी जाती है,जो बिना समय गंवाए,कम से कम वक्त में संकट की स्थिति उत्पन्न होने पर घटना स्थल पर पहुंच जाती है । साथ ही सामान्य जनता के बीच पहुंचने पर उन्हें सुरक्षित करती है,और उनमें विश्वास पैदा करती है कि उनकी सुरक्षा के लिए कोई है । जिले भर के प्रमुख धार्मिक स्थलों, साम्प्रदायिक रूप से संवेदनशील शहरों कस्बों में रुट मार्च कर यहां की भौगोलिक,सामाजिक एवं अन्य जानकारी लेकर सर्वे कर रही है । जैसा कि अनाधिकृत आंदोलन के साथ धार्मिक,साम्प्रदायिक,जातिगत अथवा विभिन्न प्रकार की अफवाहों को लेकर भारी संख्या में आमजन का आपसी टकराव दंगे का रूप ले लेती है । ऐसी स्थिति में सिरसा पुलिस प्रशासन हर चुनौती का सामना करते हुए विधि-व्यवस्था बनाये रखने के लिए अपने सिपाहियों और अधिकारियों को,कुछ विशेष प्रकार का प्रशिक्षण आयोजित कर अभ्यास करवाती रही है । जिसमें क्षेत्र के अनुसार दंगों की स्थिति व नियंत्रण के लिए कारगर उपाय का अभ्यास शामिल होता है । आरएएफ की टीम ने आज विभिन्न रोड़ी थाना क्षेत्र के विभिन्न गांवों में पंहुचकर स्थानीय पुलिस के साथ पैदल रुट मार्च कर यहां की भौगौलिक स्थिति से परिचित हो रही है । अभ्यास के दौरान पुलिस बल ने विकट परिस्थितियों से निपटने के लिए एक-दूसरे जवान से तालमेल रखते हुए अपना शौर्य प्रदर्शित किया । इस अभ्यास के दौरान रोड़ी थाना प्रभारी इंस्पेक्टर जनक राज ने बताया कि रैपिड एक्शन फोर्स के सहायक कामंडेंट सहित आरएएफ की टीम व रोड़ी थाना के सभी पुलिस चौकी प्रभारियों के अतिरिक्त सभी पुलिस जवानों ने हिस्सा लिया । अभ्यास संपन्न होने के पश्चात रोड़ी थाना प्रभारी जनक राज ने सभी जवानों के साहसिक अभ्यास को प्रोत्साहित करते हुए प्रेरणात्मक संदेश दिया । उन्होंने बताया कि फोर्स ने परिचित अभ्यास के दौरान इलाके कि जनसंख्या साक्षर, निरक्षर, सामुदायिक दृष्टि से संवेदनशील इलाकों और उपद्रवियों की सूची तैयारी की गई । इसके अलावा राजनीतिक दलों समाजसेवी संगठनों की भी जानकारी ली जा रही है । उन्होंने बताया कि रैपिड एक्शन फोर्स द्वारा शहरी व ग्रामीणों क्षेत्रों का निरीक्षण करने के लिए मानचित्र बनाया गया है । रैपिड एक्शन फोर्स और पुलिस एक साथ मिलकर सांप्रदायिक सौहार्द बिगड़ने और आपातकालिन स्थिति से निबटने में अहम भूमिका निभाएगी । रैपिड एक्शन फोर्स द्वारा भौगोलिक परस्थितियों का जायजा लेकर सभी क्षेत्रों का बारीकी से पूरा डाटा बेस तैयार करेंगी । रोड़ी थाना प्रभारी ने बताया की यह अभ्यान सिरसा जिला में 11 जून 2025 से शुरु होकर 16 जून 2025 तक सभी थाना क्षेत्रों में जाकर वहां की भौगोलिक परस्थितियों को जायजा लेगी । इस दौरान उन्होंने गांव व कस्बों में लोगों से शांति व्यवस्था बनाए रखने की लोगों से अपील की ।। #newstodayhry @newstodayhry



