Haryana
Trending

नूंह की सय्यद जैनब हुसैन पुत्री जाकिर हुसैन ने NEET UG 2025 की परीक्षा में एक नया कीर्तिमान हासिल किया है।

नूंह की सय्यद जैनब हुसैन पुत्री जाकिर हुसैन ने NEET UG 2025 की परीक्षा में एक नया कीर्तिमान हासिल किया है।

नूंह-(निकुंज गर्ग):- देश की सबसे बड़ी मेडिकल प्रवेश परीक्षा NEET (UG)-2025 का परिणाम घोषित हो गया है। नूंह की सय्यद जैनब हुसैन पुत्री जाकिर हुसैन ने NEET UG 2025 की परीक्षा में एक नया कीर्तिमान हासिल किया है। सय्यद जैनब अल्वी समाज की पहली लड़की है जिसने अपने जिला नूंह मेवात और अपने समाज का नाम रोशन किया है । जिसने neet की परीक्षा में 551 अंक हांसिल किये है। बेटी के परिणाम को देखकर परिजनों के खुशी का कोई ठिकाना नहीं है। सय्यद जैनब ने सिर्फ अपने माता-पिता का ही नहीं, बल्कि पूरे इलाका मेवात का नाम रोशन कर दिया। सय्यद जैनब ने बताया कि आज वह बहुत खुश है क्योंकि आज उसका और उसके माता-पिता का सपना पूरा हुआ है। इस सपने के लिए दिन रात मेहनत की जिसका फल आज मुझे मिला है। सय्यद जैनब के पिता जाकिर हुसैन ने कहा कि आज उनका व उनके माता-पिता का सपना पूरा हो गया है परिवार व इलाका मेवात में बेटी ने उनका सर गर्व से ऊंचा कर दिया है। जाकिर हुसैन ने कहा कि उन्हें खुशी इस बात की है कि मेवात इलाके में पहली neet की परीक्षा का श्रेय उनकी बेटी को जाता है जिसके लेकर खुशी का कोई ठिकाना नहीं है।। #newstodayhry @newstodayhry

Related Articles

Back to top button