यूनिवर्सिटी प्रशासन के द्वारा छात्रों के साथ इस तरह की घटना निंदनीय।।
यूनिवर्सिटी प्रशासन के द्वारा छात्रों के साथ इस तरह की घटना निंदनीय।।

भिवानी-(अभिषेक ठाकुर):- HAU में छात्रों पर हुए लाठी चार्ज के विरोध में INSO के द्वारा भिवानी के हांसी गेट पर प्रदर्शन कर फूंका पुतला गया। चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति आवास के सामने स्टूडेंट्स पर लाठीचार्ज के मामले में सिविल लाइन पुलिस ने रजिस्ट्रार सहित 8 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। लाठीचार्ज के मामले में 3 छात्रों को गंभीर चोटें लगी थी। वहीं छात्रों पर हुए लाठी चार्ज के विरोध में भिवानी के हांसी गेट पर INSO द्वारा एच.ए.यू यूनिवर्सिटी के कुलपति बी आर कंबोज और सरकार का पुतला फूंककर रोस प्रदर्शन किया । इस बारे में जानकारी देते हुए INSO के जिला अध्यक्ष सेठी धनाना ने कहा कि प्रदेश भर में वर्तमान सरकार छात्रों को मानसिक और शारीरिक चोट देने का काम कर रही है। हरियाणा एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी में भी कुलपति ऑफिस के सामने छात्रों पर लाठी चार्ज कर अपनी ओछी मानसिकता का परिचय यूनिवर्सिटी प्रशासन ने दिया उन्होंने कहा कि कुलपति का संबंध सीधा सरकार और आरएसएस से है जो सरकार के इशारों पर काम कर रहा है। उन्होंने कहा कि अगर समय रहते दोषियों पर कड़ी कार्रवाई सरकार द्वारा नहीं की गई तो INSO द्वारा प्रदेश भर में धरना प्रदर्शन किए जाएंगे।। #newstodayhry @newstodayhry



