जिला संगठनात्मक चुनाव के लिए पार्टी के वरिष्ठ नेताओं सहित कार्यकर्ताओं से मुलाकात और रायशुमारी की।।
जिला संगठनात्मक चुनाव के लिए पार्टी के वरिष्ठ नेताओं सहित कार्यकर्ताओं से मुलाकात और रायशुमारी की।।

पलवल-(निकुंज गर्ग):- पलवल की पंजाबी धर्मशाला में कांग्रेस संगठन को मजबूत बनाने के अभियान के तहत एआईसीसी ऑब्जर्वर प्रकाश जोशी ने जिला संगठनात्मक चुनाव के लिए पार्टी के वरिष्ठ नेताओं सहित कार्यकर्ताओं से मुलाकात और रायशुमारी की। इस दौरान उनके साथ कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष उदयभान, पूर्व मंत्री करन दलाल, पृथला से विधायक रघुवीर सिंह तेवतिया, हथीन से विधायक इसराइल चौधरी, पीसीसी ऑब्जर्वर राकेश कम्बोज, सुरेंद्र नरवाल, मास्टर ऋषिपाल, बलजीत गहलौत के अलावा सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे। ऑब्जर्वर प्रकाश जोशी ने कहा संगठन सृजन अभियान महज एक पद को भरने की प्रक्रिया नहीं है बल्कि कांग्रेस पार्टी की बुनियाद को मजबूत करने की सोच है। जिसके माध्यम से ऐसे कार्यकर्ता को नेतृत्व दिया जायेगा जो अपने आप को संगठन के लिए समर्पित रखता है। इस दौरान ऑब्जर्वर प्रकाश जोशी ने प्रेसवार्ता को सम्बोधित करते हुए कहा की आज सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं से जिला अध्यक्ष पद की नियुक्ति हेतु विचार विमर्श किये जा रहें हैं। और यह प्रक्रिया पुरे हरियाणा प्रदेश में चल रही है जल्द ही कांग्रेस पार्टी द्वारा पलवल जिला सहित प्रदेश के सभी जिलों में जिला अध्यक्षों की नियुक्ति हो जाएगी। उन्होंने कहा की 20 तारीख तक जिला अध्यक्षों की नियुक्ति हेतु आवेदन प्रक्रिया जारी है जो भी कार्यकर्ता मापदंडों को पूरा करता हो वह कोई भी कार्यकर्ता अपना आवेदन कर सकता है। उन्होंने कहा की वैसे तो इसके लिए 35 से 55 वर्ष ताकि की आयु को रखा है लेकिन अगर कहीं इससे एक दो साल ऊपर भी कोई ऐसा कार्यकर्ता है जो पार्टी की विचारधारा को मानता है और जिले के कार्यकर्ता उसकी नियुक्ति से सहमत है तो उसे भी बनाया जायेगा। उन्होंने कहा की इस पद पर उसी व्यक्ति की नियुक्ति होगी जो पार्टी की विचारधारा को मानता है और कम से कम 5 साल से कांग्रेस के लिए कार्य कर रहा है और पार्टी के कार्यकर्ता उसके नाम पर संतुष्ट है। इस दौरान प्रकाश जोशी ने गुटबाजी पर विराम लगाते हुए कहा की इस प्रक्रिया के दौरान किसी प्रकार की गुटबाजी नहीं चलेगी सभी विधानसभाओं में विचार विमर्श किया जायेगा और सभी कार्यकर्ताओं से विचार विमर्श में जो नाम आएंगे उन्हें पार्टी हाईकमान के समक्ष भेजा जायेगा। कम से कम 3 से 6 नामों का अपन्नेल केंद्रीय नेतृत्व के समक्ष भेजा जायेगा जिसपर अंतिम मोहर केंद्रीय नेतृत्व द्वारा लगेगी।। #newstodayhry @newstodayhry



