Haryana
Trending

अंबाला शहर रिजॉर्ट के मालिक पर स्टाफ में काम करने वाली महिला ने छेड़छाड़ के आरोप लगाए हैं।।

अंबाला शहर रिजॉर्ट के मालिक पर स्टाफ में काम करने वाली महिला ने छेड़छाड़ के आरोप लगाए हैं।।

अंबाला-(राहुल जाखड़):- अंबाला शहर आम्रपाली रिजॉर्ट के मालिक पर स्टाफ में काम करने वाली महिला ने छेड़छाड़ के आरोप लगाए हैं। वहीं मालिक इन आरोपों को बेबुनियाद व सैलेरी से जुड़ा बता रहा है। तो वहीं पुलिस मामले को संदिग्ध मान हर एंगल से जांच कर रही है।अंबाला शहर के आम्रपाली रिजॉर्ट के मालिक पर उन्ही के स्टाफ में काम करने वाली महिला ने छेड़छाड़ करने के गंभीर आरोप लगाए है। महिला ने इससे संबंधित एक शिकायत व एक रिकार्डिंग भी पुलिस को दी है। जिसमे रिजॉर्ट का मालिक महिला को बेबी कहकर बुला रहा है। बताया जा रहा है मामला महिला की सैलरी से भी जुड़ा है जिसको लेकर पुलिस गंभीरता से जांच की बात कह रही है। महिला ने बताया रिजॉर्ट का MD उन्हें कई बार बैड टच कर चुका है। जिसके कारण वो रिजॉर्ट में खुद को सुरक्षित नही समझती थी मालिक ने उन्हें जबरदस्ती गले लगाने की कोशिश तक की। उसे सैलरी नही मालिक के खिलाफ कार्रवाई चाहिए। इस मामले में शिकायत के बाद आम्रपाली रिजॉर्ट के मालिक भी पुलिस चौकी पहुंचे और आरोपों को बेबुनियाद बताया। उन्होंने कहा सैलेरी से जुड़ा मामला है। उन पर पहले भी ऐसे आरोप लगे थे वे भी झूठे थे। पुलिस ने दोनों पक्षो की बात सुनी है और मामले को गंभीरता के साथ जांच करने की बात कही है। अब जांच के बाद ही यह सामने आएगा कि आरोपों में कितनी सच्चाई है।। #newstodayhry @newstodayhry

Related Articles

Back to top button