हरियाणा राज्य महिला आयोग की चेयरपर्सन रेनू भाटिया ने दिवस का आयोजन किया।।
हरियाणा राज्य महिला आयोग की चेयरपर्सन रेनू भाटिया ने दिवस का आयोजन किया।।


फरीदाबाद-(शिवम् शर्मा):- हरियाणा राज्य महिला आयोग की चेयरपर्सन रेनू भाटिया ने आज फरीदाबाद के सेक्टर 12 स्थित लघु सचिवालय में समाधान दिवस का आयोजन किया। इस मौके पर उन्होंने महिलाओं से जुड़ी विभिन्न समस्याओं और शिकायतों को सुना और संबंधित विभागों को त्वरित से कार्रवाई के निर्देश दिए।। कहा कि महिला आयोग का उद्देश्य पीड़ित महिलाओं को न्याय दिलाना और उनकी समस्याओं का मौके पर समाधान करवाना है। समाधान दिवस के दौरान घरेलू हिंसा, दहेज प्रताड़ना, कार्यस्थल पर यौन उत्पीड़न और संपत्ति विवाद जैसी कुल 18 शिकायतें दर्ज की गईं, जिनमें से 12 मामलों का मौके पर ही निपटारा किया गया। उन्होंने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि महिला संबंधी मामलों में कोई लापरवाही नहीं बरती जाए और पीड़िताओं को समय पर न्याय मिले।इस अवसर पर महिला थाना पुलिस, समाज कल्याण विभाग, विधिक सेवा प्राधिकरण और अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी भी मौजूद रहे। वही रेनू भाटिया ने यह भी कहा कि एक मामला और सामने आया है जिसमें एक कोई महिला है जो नकली कार्ड बनवाकर अपने आप को हरियाणा की वूमेन कमीशन की चेयरपर्सन बता रही है इस मामले पर भी संज्ञान लिया जा रहा है इस तरीके के कार्ड बनाकर लोगों को बेवकूफ बनाने वाली महिला के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी साथ ही उन्होंने अपील करते हुए भी कहा कि यदि कोई भी इस तरीके की हरकत करता है किसी को भी इसका पता चले तो वह तुरंत महिला आयोग को शिकायत करें हरियाणा में अभी कोई दूसरी महिला आयोग की चेयरपर्सन नहीं है।। #newstodayhry @newstodayhry



