ऊर्जा मंत्री अनिल विज के आदेशों के बाद भी नहीं हो रही बिजली आपूर्ति।।
ऊर्जा मंत्री अनिल विज के आदेशों के बाद भी नहीं हो रही बिजली आपूर्ति।।

भिवानी-(अभिषेक ठाकुर):- ऊर्जा मंत्री अनिल विज के आदेशों के बाद भी नहीं हो रही बिजली आपूर्ति बहाल। बिजली समस्या की लेकर लोगों ने एक्सन को सोपा ज्ञापन। भिवानी जिले में लग रहे 10 घंटों से अधिक के कट, अधिकारी और कर्मचारी नहीं उठा रहे जनता का फोन। ओम प्रकाश कामरेड बिजली विभाग के कर्मचारी ठेकेदारों से नहीं करवा पा रहे काम। बिजली विभाग में कर्मचारियों की भरी कमी। जन संघर्ष समिति संयोजक ओम प्रकाश कामरेड तेज आंधी और तूफान के कारण 900 से पोल्स टूटे। एक्सन संदीप दलाल भिवानी जिले में जल्द होगी बिजली आपूर्ति बहाल। एक्सन संदीप दलाल भिवानी जिले में बिजली आपूर्ति की समस्या को लेकर लोगों ने एक्सन को बिजली आपूर्ति बहाल करने को लेकर ज्ञापन सौंपा। वही ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने आदेश दिए हैं कि बिजली के कट लगने पर हर घंटे की रिपोर्ट बिजली विभाग को प्रस्तुत करने होगी। बावजूद इसके भिवानी जिले में 10 घंटे से अधिक के कट लग रहे हैं जिसे गुस्सा आए लोगों ने एक्सन को बिजली आपूर्ति बहाल करने को लेकर ज्ञापन सौंपा। इस अवसर पर गुस्सा आए लोगों ने कहा कई समय से भिवानी में बिजली की समस्या बनी हुई है और अधिकारी और कर्मचारी फोन भी नहीं उठा रहे हैं। जिसको लेकर आज मजबूरन एक्सन को मांगो का ज्ञापन सौंपा गया है उन्होंने कहा कि अगर समय पर बिजली आपूर्ति बहाल नहीं हुई तो ऊर्जा मंत्री अनिल विज से भी मिली समस्या के बारे में अवगत कराया जाएगा। वही उन्होंने कहा कि विभाग के अधिकारी बिजली विभाग के ठेकेदारों से समय पर काम नहीं करवा पा रहे हैं क्योंकि ना तो कर्मचारी कोई समाधान करते है और ना ही अधिकारी समस्या कोई समाधान कर रहे हैं। इस बारे में जानकारी देते हुए एक्सन संदीप दलाल ने बताया कि बिजली विभाग में कर्मचारियों की कमी है वहीं हाल ही में आए तेज आंधी और तूफान के कारण 900 से पोल्स टूट गए हैं जिसको लेकर काम चल रहा है वहीं उन्होंने कहा कि बिजली विभाग ने कंप्लेंट दर्ज करवाने के लिए टोल फ्री नंबर जारी किया है जिसपर अपनी शिकायत दर्ज करवा सकते हैं वही लोगों का कहना है कि कोई भी नंबर डायल करने पर फोन नहीं उठते। एक्सन संदीप दलाल ने कहा कि जल्द ही बिजली आपूर्ति को बहाल किया जाए और लोड बढ़ाने को लेकर प्रपोजल आगे भेजा गया है जिसके बाद बिजली की समस्या से निजात मिलेगा।। #newstodayhry @newstodayhry



