Haryana
Trending

हिसार में हुई रोडवेज कर्मचारियों के साथ मारपीट को लेकर रोडवेज कर्मचारियों में भारी रोष II

हिसार में हुई रोडवेज कर्मचारियों के साथ मारपीट को लेकर रोडवेज कर्मचारियों में भारी रोष II

कुरुक्षेत्र-(संगीत गीत):- हिसार में हुई रोडवेज कर्मचारियों के साथ मारपीट को लेकर रोडवेज कर्मचारियों में भारी रोष ,पुलिस पर करवाई न करने के लगाए आरोप,हरियाणा में पूर्ण चक्का जाम करने की दी चेतावनी हरियाणा रोडवेज कर्मचारियों द्वारा आज 2 घंटे सांकेतिक धरना दिया गया जबकि कल पूर्ण चक्का जाम करने की रणनीति पर रोडवेज यूनियन नेताओं ने विचार विमर्श किया। आपको बता दें कि 16 जून को हरियाणा रोडवेज फतेहाबाद डिपो की बस हरिद्वार से फतेहाबाद जा रही थी !जब वह हिसार बस स्टैंड पर पहुंची तो दो-तीन युवक बस में चढ़ गए और कहने लगे कि हमें दंडवा पुल के पास उतार देना लेकिन परिचालक ने कहा कि यह हमारा स्टॉपेज नहीं है लेकिन अगर आप अगले स्टॉपेज पर उतरना चाहते हैं तो हम आपको उतार देंगे !ऐसे में युवकों ने टिकट लेने से मना कर दिया और धमकी देते हुए कहा कि हम तो ऐसे ही सफर करते हैं जो आपसे होता है कर लें,परिचालक द्वारा रिक्वेस्ट करने पर भी युवकों ने टिकट नहीं ली और परिचालक और चालक के साथ गाली-गलौज करते हुए धमकी दी ।इतना ही नहीं इन युवकों के साथ एक लड़की भी सफर कर रही थी। इतना सब होने के बावजूद परिचालक ने उन्हें जहां उतरना था वहां पर उतार दिया, सफर कर रही लड़की ने अगले स्टॉप पर फोन कर 10 से 12 लड़कों को पहले ही बुला रखा था !जिन्होंने बस चालक और परिचालक के साथ मारपीट की और परिचालक के पास जो कैश था वह भी झगड़े में गुम हो गया। इस घटना के विरोध में आज हरियाणा प्रदेशभर में सभी डिपुओं पर 2 घंटे का सांकेतिक धरना भी दिया गया। कर्मचारियों ने आरोप लगाया है कि कई दिन बीतने के बाद भी अब तक पुलिस ने इस मामले में कोई संतुष्टजनक कार्रवाई नहीं की जिसके चलते रोडवेज कर्मचारियों में भारी रोष है। इसी संदर्भ में एक मीटिंग आज फतेहाबाद में आयोजित की जा रही है जिसमें कोई बड़ा फैसला लिया जा सकता है। कुरुक्षेत्र डिपो प्रधान नरेंद्र पांचाल ने पत्रकारों से बातचीत में घटना बारे जानकारी दी।। #newstodayhry @newstodayhry

Related Articles

Back to top button