Haryana
Trending

सीएससी बड़ागुढ़ा में 11 वें अंतरराष्ट्रीय योग महोत्सव के उपलक्ष्य में कॉमन योग प्रोटोकॉल प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित I I

सीएससी बड़ागुढ़ा में 11 वें अंतरराष्ट्रीय योग महोत्सव के उपलक्ष्य में कॉमन योग प्रोटोकॉल प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित I I

बड़ागुढ़ा-(गुरनैब दंदीवाल):- सीएससी बड़ागुढ़ा में 11 वें अंतरराष्ट्रीय योग महोत्सव के उपलक्ष्य में कॉमन योग प्रोटोकॉल प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित 11 वें अंतराष्ट्रीय योग महोत्सव के उपलक्ष्य में आयुष विभाग व हरियाणा योग आयोग के आदेशानुसार जिला आयुर्वेदिक अधिकारी डॉ राजकुमार के मार्गदर्शन में 11 वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के कॉमन योग प्रोटोकॉल प्रशिक्षण कार्यक्रम सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बड़ागुढ़ा में आयोजित किया गया ।होमियोपैथिक चिकित्सा अधिकारी डॉ हरीश कुमार ने बताया कि योग अपने स्वास्थ्य को बनाए रखने में अहम योगदान देता है। उन्होंने प्रतिदिन योग करने के लिए साधकों को प्रेरित किया। वहीं ब्लॉक कोर्डिनेटर इंद्रजीत व तरसेम ने योग प्रोटोकॉल का अभ्यास करवाया जिसमें सर्वप्रथम प्रार्थना से प्रारंभ करवाते हुए यौगिक सूक्ष्म क्रियाओं का अभ्यास करवाया गया। उसके बाद खड़े होकर करने वाले अभ्यास,बैठकर करने वाले अभ्यास,पेट व पीठ के बल लेट कर करने वाले अभ्यास करवाए व अंतिम में प्रणायाम ध्यान ओर शांति पाठ के साथ प्रोटोकॉल अभ्यास को पूर्ण किया गया। अभ्यास के दौरान एस एम ओ डॉ बसमिंदर व सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का पूरा स्टाफ व आयुष विभाग के आयुष योग सहायक प्रवीण, मनप्रीत कौर, हरजीत, सुमन रानी योग इंस्ट्रक्टर उपस्थित रहे।I #newstodayhry @newstodayhry

Related Articles

Back to top button