Haryana
Trending

कुरुक्षेत्र में मनाई जा रहे राज्य स्तरीय अंतराष्ट्रीय योग दिवस।।

कुरुक्षेत्र में मनाई जा रहे राज्य स्तरीय अंतराष्ट्रीय योग दिवस।।

कुरुक्षेत्र-(संगीत गीत):- कुरुक्षेत्र – 21 जून को कुरुक्षेत्र में मनाई जा रहे राज्य स्तरीय अंतराष्ट्रीय योग दिवस को लेकर कुरुक्षेत्र उपायुक्त में लिया तैयारी का जायजा, कहा सभी संस्थाओं को सेक्टर बांटे गए ,1 लाख लोगों के कुरुक्षेत्र पहुंचने की जताई संभावना। 21 जून को कुरुक्षेत्र में राज्य स्तरीय अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया जा रहा है जिसमें हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे इसी के साथ इस योग दिवस के अवसर पर योग गुरु बाबा रामदेव भी कुरुक्षेत्र पहुंचेंगे जिसको लेकर आज कुरुक्षेत्र उपयुक्त नेहा सिंह ने तैयारी का जायजा लिया और संस्थाओं को उनके सेक्टर बांटे।पत्रकारों से बातचीत करते हुए उपायुक्त नेहा सिंह ने कहा कि योग दिवस को लेकर लगभग सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है इस योग दिवस के अवसर पर प्रदेश भर से लोग पहुंचेंगे जिसको लेकर कार्यक्रम को अलग-अलग सेक्टर में बांटा गया है इस कार्यक्रम में अनेक संस्थाओं के साथ-साथ स्कूली बच्चे भी भाग लेंगे। उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि कुरुक्षेत्र ब्रह्मसरोवर व मेला ग्राउंड को योग दिवस के लिए तैयार किया गया है जो विभिन्न स्कूलों के बच्चे योग दिवस पर कुरुक्षेत्र पहुंचेंगे उनके लिए मेला ग्राउंड में सेक्टर बनाए गए हैं वहीं स्कूली बच्चों के लिए पार्किंग की व्यवस्था भी मेला ग्राउंड के आसपास के एरिया में रखी गई है ताकि बच्चों को ज्यादा मोमेंट ना करना पड़े। वहीं उन्होंने बताया कि 2 दिन के लिए कुरुक्षेत्र ब्रह्मसरोवर पर आम लोगों के लिए शहर बंद कर दी गई है क्योंकि ब्रह्मसरोवर पर मैटिंग ,होल्डिंग व मंच को तैयार करने जैसे कार्य चल रहे है । इसी के साथ बड़े वाहनों की एंट्री भी ब्रह्म सरोवर एरिया में बंद कर दी गई है। उपयुक्त नेहा सिंह ने कहा कि योग दिवस पर कुरुक्षेत्र पहुंचने वाले लोगों को किसी प्रकार की असुविधा न हो वह यातायात भी सुचारू रूप से जारी रहे इसको लेकर रूट भी डाइवर्ट किए गए हैं वहीं कुरुक्षेत्र योग दिवस पर पहुंचने वाले लोगों के लिए रिफ्रेशमेंट की सुविधा भी की गई है। वही इंडियन आर्मस फोर्सेस की तरफ से ड्यूटी संभाल रहे वॉलिंटियरस ने बताया कि योग कार्यक्रम हर वर्ष आयोजित किया जाता है लेकिन इस वर्ष यह कार्यक्रम बड़े स्तर पर किया जा रहा है जिसको लेकर प्रशासन की तरफ से रिटायर्ड आर्मी परसंस को वालंटियर की ड्यूटी दी गई है और हम इस ड्यूटी को पुरी मुस्तैदी के साथ पूरा करेंगे। उन्होंने कहा कि सेनाएं देश के लिए हमेशा तैयार रहती हैं चाहे वह एक्टिव कर्मचारी हो या फिर रिटायर्ड।। #newstodayhry @newstodayhry

Related Articles

Back to top button