Haryana
Trending

अन्तर्राष्ट्रीय हैंडबाल पदक विजेता ऋषभ पुत्र डॉ. सुभाष थालौड़ का सम्मान समारोह रखा गया।।

अन्तर्राष्ट्रीय हैंडबाल पदक विजेता ऋषभ पुत्र डॉ. सुभाष थालौड़ का सम्मान समारोह रखा गया।।

रानियां-(विरेंन्द्र मलेठीया):- शहर के जैन प्रतिष्ठान में अन्तर्राष्ट्रीय हैंडबाल पदक विजेता ऋषभ पुत्र डॉ. सुभाष थालौड़ का सम्मान समारोह रखा गया। जिसमें बतौर मुख्यातिथि सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र रानियां से एसएमओ ओम प्रकाश तथा भारतीय जीवन बीमा शाखा मंडी डबवाली से ब्रांच मैनेजर दिनेश रंगा ने शिरकत की। इस अवसर पर गांव मोहमदपुरिया निवासी गोल्ड मेडलिस्ट ऋषभ थालौड़ को भारतीय जीवन बीमा शाखा मंडी डबवाली की ओर से प्रस्सति पत्र, समृति चिन्ह, पटका तथा 21000 रुपए का चैक तथा कोच संदीप भाटियों को पटका तथा समृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। इस दौरान शाखा प्रबंधक दिनेश रंगा ने कहा कि भारतीय जीवन बीमा हमेशा देश के खिलाडिय़ों का सम्मान करती है तथा युवाओं को आगे बढऩे के लिए प्रोत्साहित करती रहती है। उन्होंने बताया कि भारतीय जीवन बीमा की पॉलिसी लेने से ग्राहक का रुपया और परिवार आर्थिक रूप से सुरक्षित रहता है। जिसकी भारत सरकार स्वर्णिम गारंटी देती है। इस दौरान एसएमओ ओम प्रकाश ने युवाओं को नशे से दूर रहकर खेलों में आगे आने की बात कही। आपको बता दें कि ऋषभ थालौड़ ने कोच संदीप भाटिया के मार्गदशन में खैरेकां हैंडबाल अकादमी में तैयारी कर हैंडबाल में अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर तथा नेटबाल में राष्ट्रीय स्तर पर स्वर्ण पदक हासिल कर विश्व पटल पर राष्ट्र का नाम रौशन किया है। इसके साथ ऋषभ थालौड़ भारतीय हैंडबाल टीम के कप्तान भी रह चुके हैं। इस अवसर पर हैंडबाल कोच संदीप भाटिया खैरेकां, ब्रांच मैनेजर दिनेश रंगा, एसएमओ ओम प्रकाश, एबीएम मनोज कुमार, अभिकर्ता संजय कुमार, डॉ. सुभाष थालौड़ सहित शहर के अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।। #newstodayhry @newstodayhry

Related Articles

Back to top button