Haryana
Trending

पश्चिमी यमुना नहर में मिला अधेड़ व्यक्ति का शव, जांच में जुटी पुलिस।।

पश्चिमी यमुना नहर में मिला अधेड़ व्यक्ति का शव, जांच में जुटी पुलिस।।

इंद्री-(विजय कम्बोज):- इन्द्री  उपमंडल के गांंव धमनहेडी के पास से पश्चिमी यमुना नदी से आज एक शव मिलने से दहशत फैल गई। गांव वासियों की मदद से शव को नदी से बाहर निकाला गया। इस बारे में जानकारी देते हुए जांच अधिकारी मोहित कुमार ने बताया कि आज सुबह एक शव के मिलने से सूचना मिली थी जिसके चलते मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में ले लिया गया है। उन्होंने बताया कि मरने वाले व्यक्ति की उम्र लगभग साठ साल के करीब है ओर उसकी बाजू पर टीआर लिखा हुआ है। उन्होंने बताया कि मरने वाले व्यक्ति की जेब से कुछ नकद पैसे व अन्य सामान मिला है। शुरूआती जांच से ऐसा लगता है कि यह शव एक आध दिन पहले का ही है। मोहित कुमार ने बताया कि शव को पहचान के लिए कल्पना चावला मर्चरी हाऊस करनाल में रखवाया जा रहा है ओर इसके बाद ही आगामी कार्यवाही संभव हो सकेगी। वहीं मौके पर मौजूद गांववासी ने बताया कि आज सुबह ही यह शव नहर मिला है ओर इस बात की सुचना तुरंत डायल 112 पर की गई थी जिसके बाद इन्द्री पुलिस ने मौके पर आकर शव को अपने कब्जे में किया। उन्होंने बताया कि मृत व्यक्ति का शव ज्यादा पुराना नहीं लग रहा है।। #newstodayhry @newstodayhry

Related Articles

Back to top button