हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की एक महत्वपूर्ण बैठक प्रधान जगदीश सिंह झिंडा की अध्यक्षता में हुई।।
हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की एक महत्वपूर्ण बैठक प्रधान जगदीश सिंह झिंडा की अध्यक्षता में हुई।।
कुरुक्षेत्र-(संगीत गीत):- हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की एक महत्वपूर्ण बैठक प्रधान जगदीश सिंह झिंडा की अध्यक्षता में हुई, जिसमें धार्मिक मसलों समेत कई अहम पहलुओं पर चर्चा हुई और कई फैसले कमेटी ने लिया हैं। 200 कमरों की सराएं के लिए एसजीपीसी के प्रधान से करेंगे बातचीत हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी प्रधान सरदार जगदीश सिंह झिंडा ने कहा कि आज कुरुक्षेत्र में हुई कमेटी की बैठक में कुल 69मुद्दों पर चर्चा हुई है जिनमें 38पर मुहर लगी है, दस पर काम शुरू किया गया है और दस पेंडिंग रखे गए हैं। पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने दावा किया गुरुद्वारा दसवीं पातशाही में हेड ऑफिस बनाया जाएगा। इस कार्य के लिए कार सेवा के संतो की अगुवाई में काम आगे बढ़ेगा। उन्होंने कहा कि गुरुद्वारा साहिब पहली पातशाही में फलदार पौधे लगेगे, बाग बनेगा, पार्क बनाएंगे, गुरुद्वारा दसवीं पातशाही पंचकुला कड़हा काउंटर प्रसाद के पास चिमनी लगेगी, नाड़ा साहिब गुरुद्वारा के मार्बल पत्थर को बदलेंगे, गुरुद्वारा नौवीं पातशाही कैथल, मंजी साहिब पार्किंग बेसमेंट और हाल में निर्माण जारी है। इसके अलावा श्री गुरु तेज बहादुर खालसा पब्लिक स्कूल गुरुद्वारा 12 एकड़ जमीन का मास्टर प्लान बनेगा, साथ लगती सड़क पर बेसमेंट, शो रूम बनेंगे। झिंडा ने कहा कि बंगला साहिब रोहतक में दीवान हाल और लंगर हाल पर एक करोड़ से अधिक की राशि खर्च होगी। जींद पॉलिटेक्निक कॉलेज का प्रस्ताव आया है, जिसमें ए और बी केटेगिरी गुरुद्वारो के जिम्मे सेवा लगाई गई है। उन्होंने कहा कि कमेटी धर्म प्रचार और संगत की सेवा में समर्पित है। झिंडा ने दावा किया कि उनका प्रयास है कि मिरि पिरि मेडिकल कॉलेज में जल्द कक्षाएं शुरू होगी, उन्होंने कहा कि मैंजमनेट के साथ साथ एसजीपीसी से हमारी वार्ता हो चुकी और जल्द प्रधान से मीटिंग होगी जत्थेदार जगदीश सिंह झींडा ने कहा कि श्री अमृतसर में श्री दरबार साहिब श्री हरमंदिर साहिब के दर्शन करने के लिए जाने वाले हरियाणा की संगत को सुविधा देने के लिए 200 कमरों की सराएं बनाने का प्रस्ताव भी है। इस संबंध में एसजीपीसी के प्रधान हरजिंदर सिंह धामी एडवोकेट से बातचीत की जाएगी। उनसे २०० कमरों की सराएं बनाने के लिए जगह देने की अपील की जाएगी। यदि वे सहयोग करते हैं, तो अच्छी होगा, अन्यथा इसके बारे में श्री अकाल तखत साहिब के जत्थेदार साहिब से बातचीत की जाएगी।। #newstodayhry @newstodayhry



