Haryana
Trending

अंबाला कैंट आत्महत्या मामला: परिजन फिर पहुंचे थाने, बोले हमें चाहिए इंसाफ।।

अंबाला कैंट आत्महत्या मामला: परिजन फिर पहुंचे थाने, बोले हमें चाहिए इंसाफ।।

अंबाला-(राहुल जाखड़):- अंबाला कैंट में अवैध संबंधों की भेंट चढ़े यश आत्महत्या मामले में कार्रवाई न होने से खफा यश के परिजन कैंट पड़ाव थाना पहुंचे व पुलिस से कार्रवाई की मांग की। लेकिन परिजनों ने आरोप लगाया कि पुलिस कोई कार्रवाई नही कर रही। वहीं पुलिस का साफ कहना है कि उनके पास आरोपितों के खिलाफ कोई सबूत नही मिले। अंबाला कैंट में बीती 17 जून को यश नाम के नगर परिषद कर्मचारी ने आत्महत्या कर ली थी। इस मामले में परिजनों ने आरोप लगाया था कि यश का पड़ोस की रहने वाली महिला के साथ संबंध था। जिसका शोर मच गया था तो उस मामले में शोर मचाने वाले युवक व उस महिला व उसके पति ने यश का मानसिक शोषण शुरू कर दिया जिससे परेशान हो यश ने आत्महत्या कर ली। परिजनों का आरोप है कि उन्हें इंसाफ नही मिल रहा। महिला यश के हाथों साहिल का कत्ल करवाना चाहती थी। लेकिन यह तैयार नही हुआ और मानसिक दबाव में उसने आत्महत्या कर ली। वहीँ परिजन इंसाफ के लिए लगातार पुलिस का दरवाजा खट खटा रहे है लेकिन पुलिस मामले में सबूत न होने की दुहाई दे रही है। आज भी परिजन पड़ाव थाना पहुंचे और इंसाफ की गुहार लगाई। लेकिन आज भी परिजनों को पुलिस ने आश्वासन देकर वापिस लौटा दिया।। #newstodayhry @newstodayhry

Related Articles

Back to top button