दो नशा तस्कर काबू – ₹3 लाख मूल्य की 30 ग्राम हेरोइन बरामद।।
दो नशा तस्कर काबू – ₹3 लाख मूल्य की 30 ग्राम हेरोइन बरामद।।


सिरसा-(अक्षित कम्बोज):- जिला पुलिस सिरसा द्वारा नशा मुक्त समाज की दिशा में चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत सी0आ0ए0 सिरसा की टीम ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए दो नशा तस्करों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से करीब तीन लाख रुपये मूल्य की 30 ग्राम हेरोइन बरामद की गई है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान साहिल सैन पुत्र नत्थु राम वासी मोचीवाली व अजय पुत्र राम लाल वासी नथौर हाल जी0टी0एम0 कालोनी सिरसा के रूप में हुई है। पुलिस टीम ने सन्तनगर कालोनी सिरसा के पास गश्त व चेकिंग के दौरान संदेह के आधार पर दोने आरोपियो को रोका और तलाशी लेने पर उनके कब्जे से मादक पदार्थ बरामद हुआ। थाना सिविल लाईन सिरसा में आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा 264/2025 दर्ज किया गया है। सी0आई0ए0 प्रभारी उपनिरीक्षक प्रेम कुमार ने बताया कि आरोपियों को अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया जाएगा। रिमांड के दौरान आरोपियों से पूछताछ कर यह पता लगाया जाएगा कि वे यह हेरोइन कहां से लाए और किन-किन लोगों तक सप्लाई करते थे। सिरसा पुलिस द्वारा नशा तस्करी के खिलाफ सख्त कार्रवाई लगातार जारी है। जिला पुलिस सिरसा द्वारा जिलेभर में विशेष निगरानी रखी जा रही है, ताकि नशे के नेटवर्क को जड़ से खत्म किया जा सके और युवाओं को इस बुराई से बचाया जा सके।। #newstodayhry @newstodayhry



