अमरनाथ यात्रा शुरू होने वाली है ऐसे में श्रद्धालुओं में यात्रा को लेकर भारी उत्साह है।।
अमरनाथ यात्रा शुरू होने वाली है ऐसे में श्रद्धालुओं में यात्रा को लेकर भारी उत्साह है।।


अंबाला-(राहुल जाखड़):- अमरनाथ यात्रा शुरू होने वाली है ऐसे में श्रद्धालुओं में यात्रा को लेकर भारी उत्साह है । यात्रा से पहले भंडारे की सेवा पहलगाम के लिए रवाना हुआ व अन्य स्थानों के लिए रवाना होने शुरू हो गई है पंजाब हरियाणा हिमाचल से अनेक श्रद्धालु भंडारा लेकर पहलगाम और , अन्य स्थानों पर जाते हैं । आज भोजन उपरांत अंबाला शाखा की ओर से खाद्य सामग्री एवं 1,71,000 (एक लाख इक्यावन हजार रूपए) धन राशि प्रदान करके भंडारे को श्री अमरनाथ जी के लिए रवाना किया। श्री अमरनाथ शिव शक्ति सेवा मंडल रजि. के गोबिंद ने बताया कि वह पिछले कई वर्षों से भंडारे की सेवा लेकर जा रहे है ।उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं में बाबा अमरनाथ यात्रा को लेकर भारी उत्साह है ।प्रत्येक वर्ष अंबाला से भंडारे की सेवा लेकर जाते है और अमरनाथ यात्रा पर आए श्रद्धालुओं की सेवा करते है। अलीगढ़ से आए अकरम ने बताया कि वह पिछले 17 साल से भंडारे की सेवा कर रहे हैं उन्होंने कहा कि भंडारे की सेवा करना उन्हें अच्छा लगता है उन्होंने कहा वह भंडारे में जाकर वेल्डिंग का कम करते हैं तथा टेंट आदि की उचित प्रकार से व्यवस्था करते हैं। उन्होंने कहा कि वह श्रद्धालुओं से भी यही कहेंगे कि बाबा अमरनाथ अवश्य जाएं। वही अंबाला के श्रद्धालुओं ने बताया कि आज भंडारे की अंबाला से सेवा भेजी जा रही है । उन्होंने कहा कि आज भोजन उपरांत अंबाला शाखा की ओर से खाद्य सामग्री एवं 1,71,000 (एक लाख इक्यावन हजार रूपए) धन राशि प्रदान करके भंडारे को श्री अमरनाथ जी के लिए रवाना किया गया है उन्होंने कहा ही अंबाला से भंडारे की सेवा बाबा अमरनाथ जाति है । । #newstodayhry @newstodayhry



