पलवल जिले के कस्बा हसनपुर ब्लाक में हुए लगभग 100 करोड़ रुपए के घोटाले को लेकर सरकार द्वारा गठित जांच कमेटी होडल पहुंची ।।
पलवल जिले के कस्बा हसनपुर ब्लाक में हुए लगभग 100 करोड़ रुपए के घोटाले को लेकर सरकार द्वारा गठित जांच कमेटी होडल पहुंची ।।

पलवल-(निकुंज गर्ग):- पलवल जिले के कस्वा हसनपुर में स्थित बीडीपीओ कार्यालय में तैनात कर्मचारियों द्वारा किए करोड़ों रुपये के घोटाले के मामले में शामिल आरोपियों को फरीदाबाद एसीबी टीम द्वारा जेल भेजने के बाद सीएजी (कैग)की चार सदस्यीय जांच टीम तहसील खजाना कार्यालय पहुंची।टीम ने हसनपुर कार्यालय में तैनात रहे तत्कालीन बीडीपीओ प्रवीण कुमार के अलावा होडल बीडीपीओ कार्यालय में तैनात अकाउंटेंट रिकॉर्ड लेकर बुलाया। यह टीम 10 दिन के अंदर इस करोड़ों रुपए के घोटाले की रिपोर्ट सरकार को पेश करेगी। इस मामले में आए दिन परत दर परत नए नए खुलासे होते जा रहे हैं। पलवल जिले के कस्बा हसनपुर ब्लाक में हुए लगभग 100 करोड़ रुपए के घोटाले को लेकर सरकार द्वारा गठित जांच कमेटी होडल पहुंची । आपको बता दें कि गत वर्ष चंडीगढ़ सीएजी टीम ने प्रदेश सरकार द्वारा हरियाणा विकास एंव पंचायत विभाग के कार्यालय को विकास कार्यों के लिए भेजे गए फंड के लेनदेन के रिकॉर्ड का ऑडिट किया।इस दौरान ऑडिट टीम ने जांच में करोड़ों रुपये के घोटाले को उजागर किया।जिसमें अधिकारी की बिना अनुमति के उनकी लॉगिन आईडी से वर्ष 2023-24 व 2024-2025 में डीडीपीओ कार्यालय पलवल में करोड़ों रुपये की विकास के लिए राशि भेजी गई।जिसमें से बीडीपीओ कार्यालय हसनपुर में दीपक मैनपॉवर नाम की फॉर्म को फर्जी तौर से रुपये विकास के लिए भेजे गए। मामले का खुलासा होने के बाद डीडीपीओ उपमा अरोड़ा के निर्देश पर करोड़ों रुपये के घोटाले के मामले में एसीबी टीम ने केस करने के बाद मामले में शामिल नौ आरोपियों गिरफ्तार कर लिया।जिसमें माइंड क्लर्क राकेश कुमार, तहसील खजाना कार्यालय में तैनात चपरासी सतपाल , पंचकूला निदेशक कार्यालय के रिटायर्ड अधिकारी शमशेर सिंह, होडल सहायक खजाना अधिकारी विजेंद्र कुमार, एसडीओ कार्यालय के क्लर्क अनूप कुमार, बीडीपीओ कार्यालय के स्टेनो विवेक कुमार, बीडीपीओ कार्यालय के कंप्यूटर ऑपरेटर गौतम कुमार के अलावा मैनपॉवर फॉर्म के मालिक दीपक कुमार सहित डीडीपीओ कार्यालय का क्लर्क तेजेन्द्र जेल में बंद हैं। करोडों रुपये के घोटाले की जांच में चार सदस्यीय टीम में शामिल मुख्य खजाना अधिकारी संजय सिंह ,रेवाड़ी जिला खजाना अधिकारी सतीश कुमार यादव ,सोनीपत जिला खजाना अधिकारी संजीव कुमार ढिगड़ा ,जूनियर प्रोग्रामर नवीन कुमार लघुसचिवालय में स्थित तहसील खजाना कार्यालय पहुंचे जंहा उन्होंने तत्कालीन बीडीपीओ प्रवीण कुमार से लिखित में बयान दर्ज किए।टीम के सदस्यों ने बताया कि टीम दस दिन तक पूरे रिकॉर्ड का ऑडिट कर रिपोर्ट सरकार को भेजेंगे।। #newstodayhry @newstodayhry



