Haryana
Trending

50 वर्ष पूरे होने पर पूरे देश में संविधान हत्या दिवस मनाया जा रहा है II

50 वर्ष पूरे होने पर पूरे देश में संविधान हत्या दिवस मनाया जा रहा है II

फरीदाबाद-(शिवम् शर्मा):- आपातकाल के 50 वर्ष पूरे होने पर पूरे देश में संविधान हत्या दिवस मनाया जा रहा है और उस समय आपातकाल की पीड़ा सहने वाले ज्यादातर लोग इस दुनिया से रुखसत हो चुके हैं लेकिन इसकी पीड़ा आज भी देश याद कर रहा है जिसके चलते हर जगह आपातकाल को संविधान की हत्या के रूप में याद किया जा रहा है और आज बल्लभगढ़ में भी संविधान हत्या दिवस 2025 के कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें राज्यसभा सांसद श्रीमती रेखा शर्मा मुख्य वक्ता के रूप में पहुंची और तमाम जनमानस को संबोधित किया। लोकतंत हत्या दिवस के इस मौके पर विधायक मूलचंद शर्मा पूर्व कैबिनेट मंत्री, जिला अध्यक्ष सोहनपाल सिंह,प्रभारी फरीदाबाद कमल यादव,पूर्व विधायक राजेंद्र बीसला,पूर्व विधायक टेकचंद शर्मा, आपातकाल के प्रत्यक्षदर्शी रवि भूषण सहित भाजपा के पदाधिकारीगण और शहर के गणमान्यजन मौजूद रहे।इस मौके पर राज्य सभा सांसद रेखा शर्मा ने जहा पौधा रोपण किया वही उनका स्वागत भी किया गया। उनका स्वागत किया गया और कार्यक्रम की शुरुआत की गई। उन्होंने आज भाजपा उसे दिन को याद कर संविधान हत्या दिवस के रूप में मना रही है जिसके लिए वह आभार प्रकट करती हैं। उन्होंने कहा कि जब 50 साल पहले इमरजेंसी लगाई गई थी तब वह बच्ची थी और जो लोग बाद में पैदा हुए शायद उन्हें कुछ मालूम ना हो। कांग्रेस पर निशाना शांति हुए उन्होंने कहा कि आज जो लोग संविधान की लाल किताब उठाकर संविधान बढ़ाने की बात करते हैं, उन्ही के पूर्वजों ने आपातकाल लगाकर संविधान की हत्या की थी। उन्होंने राहुल गांधी का नाम लिए बिना कहा कि याद करें वह दिन जिस दिन आपकी दादी ने संविधान को कुचला और उसकी हत्या की और उसके बाद देश पर शासन किया। राज्यसभा सांसद रेखा शर्मा ने कहा कि आज वह इतिहास दोहराना चाहती हैं की 200 साल के ब्रिटिश शासन के बाद भारत को आजादी मिली तो क्या यह सच में भारत तब आजाद हुआ जब भारत मां के दो टुकड़े कर दिए गए। उन्होंने कहा उनके पिता भी लाहौर छोड़कर आए थे और फिर पाकिस्तान बन गया।। #newstodayhry @newstodayhry

Related Articles

Back to top button