Haryana
Trending

26 जून को भिवानी पुलिस के द्वारा नशे के विरुद्ध मैराथन दौड़ का आयोजन किया जाएगा।।

26 जून को भिवानी पुलिस के द्वारा नशे के विरुद्ध मैराथन दौड़ का आयोजन किया जाएगा।।

भिवानी-(अभिषेक ठाकुर):- 26 जून को भिवानी पुलिस के द्वारा नशे के विरुद्ध मैराथन दौड़ का आयोजन किया जाएगा। मैराथन दौड़ में मुख्य अतिथि के रूप में पुलिस महानिरीक्षक वाई पूरण कुमार शिरकत करेंगे और सुबह 6 बजे मैराथन दौड़ को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। मैराथन दौड़ से पहले पुलिस विभाग के द्वारा सुबह 5:00 से विभिन्न प्रकार की कल्चरल एक्टिविटी करवाई जाएगी जिसमें युवाओं को नशे के दुष्प्रभाव के प्रति जागरूकता के साथ-साथ विभिन्न ग्राम पंचायत और पार्षदों को सम्मानित किया जाएगा। इस बारे में जानकारी देते हुए डीएसपी आर्यन चौधरी ने बताया कि 26 जून को हर साल की बाकी इस बार भी हरियाणा पुलिस के द्वारा मैराथन दौड़ का आयोजन किया जा रहा है जिसमें युवाओं को नशे के दुष्प्रभाव के प्रति जागरूक किया जाएगा इस मैराथन दौड़ में 5 किलोमीटर युवाओं के लिए और 3 किलोमीटर सीनियर सिटीजन के लिए रखी गई है उन्होंने कहा कि इस मैराथन का मकसद है कि हरियाणा को नशा मुक्त बनाना है और पुलिस का लक्ष्य है कि नशे को हरियाणा से खत्म किया जा सके। उन्होंने कहा की भिवानी पुलिस इसमें अपना पूर्ण योगदान निभा रहा है उन्होंने बताया की भिवानी के सेठ किरोड़ीमल पार्क से मैराथन दौड़ का आयोजन किया जाएगा जो भिवानी शहर का चक्कर लगाते हुए सेठ किरोड़ीमल पार्क पर ही समाप्त होगा। उन्होंने कहा कि मैराथन दौड़ में लोगों के लिए तमाम व्यवस्थाएं की गई है उन्होंने बताया कि मैराथन दौड़ में 306 ग्राम पंचायत और 31 वार्डों के प्रतिनिधियों को जिन्होंने नशे के दुष्प्रभाव के प्रति अपनी अग्रणी भूमिका निभाई है उन्हें सम्मानित भी किया जाएगा।। #newstodayhry @newstodayhry

Related Articles

Back to top button