पटियाला में डीजीपी गौरव यादव ने एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स के नए कार्यालय का उद्घाटन किया।।
पटियाला में डीजीपी गौरव यादव ने एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स के नए कार्यालय का उद्घाटन किया।।


पटियाला-(न्यूज़ टुडे व्यूरो):- पटियाला में डीजीपी गौरव यादव ने एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स के नए कार्यालय का उद्घाटन किया, नशा तस्करी के खिलाफ उठाए गए कदमों की दी जानकारी गौरव यादव ने कहा हमने तरन तारन से भी एक सख्शक को ग्रिफ्तार किया है जो पाकिस्तान के लिए जासूसी करता था पंजाब पुलिस के डीजीपी गौरव यादव आज पटियाला में एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (ANTF) के एक नए और अत्याधुनिक भवन का उद्घाटन करने पहुंचे। यह ऑफिस जालंधर के बाद राज्य का दूसरा बड़ा ANTF कार्यालय होगा। इस मौके पर मीडिया से बातचीत करते हुए डीजीपी यादव ने नशे के खिलाफ चल रही पुलिस कार्रवाई पर संतोष जताया और बताया कि आने वाले दिनों में इसे और अधिक प्रभावशाली बनाने की दिशा में कदम उठाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि ड्रग तस्करों और स्मगलरों की पहचान और निगरानी के लिए जल्द ही एक नई पॉलिसी लागू की जाएगी। इसके तहत बार-बार अपराध करने वालों की ट्रैकिंग के लिए एक एआई-बेस्ड सॉफ्टवेयर भी तैयार किया जा रहा है, जो अपराधियों का पूरा डाटा रिकॉर्ड करेगा और दोहराए जाने वाले मामलों पर सख्त कार्रवाई सुनिश्चित करेगा। बठिंडा केस की जांच के आदेश बठिंडा में सामने आए एक नशा संबंधित मामले पर बोलते हुए डीजीपी ने कहा कि वह इस केस की पूरी जांच करवाने के लिए संबंधित एसपी से रिपोर्ट मांगेंगे और सख्त कार्रवाई के निर्देश देंगे। 31 मई तक की पुलिस कार्रवाई का ब्योरा डीजीपी यादव ने जानकारी दी कि 31 मई तक पुलिस ने बड़ी मात्रा में ड्रग्स की रिकवरी की है और अदालतों में 1000 से ज्यादा मामलों का निपटारा किया गया है, जिनमें दोषियों को सजा भी दी जा चुकी है। जेल अफसरों पर सख्ती और जीरो टॉलरेंस की नीति जेलों में हो रही संभावित लापरवाही और भ्रष्टाचार पर भी डीजीपी ने चिंता जताई और कहा कि अब जेल स्टाफ, विशेषकर अधिकारी वर्ग पर कड़ी नजर रखी जाएगी और जीरो टॉलरेंस नीति के तहत कार्रवाई की जाएगी। जन सहयोग की अपील अंत में डीजीपी ने आम लोगों से भी अपील की कि वे पुलिस के साथ सहयोग करें और नशे के खिलाफ इस जंग में अपना योगदान दें।। #newstodayhry @newstodayhry



