फरीदाबाद के चार-पांच चौक पर हड़कंप, अवैध मीट मार्केट सील करने पहुंची टीम II
फरीदाबाद के चार-पांच चौक पर हड़कंप, अवैध मीट मार्केट सील करने पहुंची टीम II


फरीदाबाद-(शिवम् शर्मा):- फरीदाबाद नगर निगम प्रशासन दिखा एक्शन में चार-पांच चौक स्थित कई मीट की दुकानों को किया गया सील फरीदाबाद के चार-पांच चौक के पास उस वक्त हड़कंप मच गया। जब नगर निगम की टीम भारी पुलिस बल के साथ वहां बनी हुई अवैध मीट मार्केट को सील करने के लिए पहुंची । जैसे ही टीम मौके पर पहुंची तो मीट मार्केट के तमाम दुकानदार सीलिंग की कार्रवाई का विरोध करने लगे वही दुकान खाली करने के लिए पुलिस और प्रशासन के साथ जद्दो जहद करते हुए दिखाई दिए । माहौल इतना गर्म हो चुका था की कई दुकानदार तो का नगर निगम को कार्रवाई करने से रोक रहे थे लेकिन भारी पुलिस बल के चलते नगर निगम अधिकारी सीलिंग की कार्यवाही को जारी रखते हुए दुकानों को एक-एक करके सील करने लगे । वही चार-पांच चौक स्थित मीट मार्केट के दुकानदारों ने कहा कि उनकी दुकाने पिछले 50 सालों से चल रही है और वह दुकानों के अंदर ही मीट कटिंग का काम करते हैं। जबकि अन्य इलाकों में सरे आम मीट मुर्गा काटा जा रहा है उन्होंने आरोप लगाया की नगर निगम उन पर तो कोई कार्रवाई नहीं करता और आज बिना किसी नोटिस के नगर निगम की टीम पुलिस के साथ पहुंची और नाजायज तरीके से उनकी दुकानों को सील करवाया जा रहा है । उन्होंने आरोप लगाया की कई बार मीट की दुकानों को वैध करने के लिए लाइसेंस की मांग की गई लेकिन नगर निगम प्रशासन उन्हें लाइसेंस नहीं देता है। वहीं उन्होंने कहा कि इस सीलिंग के कार्रवाई से उनके लाखों का माल दुकानों में बंद है जो कि खराब हो जाएगा वही उन्होंने कहा कि इस कार्रवाई के विरोध में वह मजबूर होकर सड़कों पर बैठकर अपना विरोध भी जाता सकते हैं।। #newstodayhry @newstodayhry



