लंबी इंतजार के बाद आखिरकार हुई मानसूनी बारिश से लोगों के खिले चेहरे।।
लंबी इंतजार के बाद आखिरकार हुई मानसूनी बारिश से लोगों के खिले चेहरे।।

बड़ागुढ़ा-(गुरनैब दंदीवाल):- क्षेत्र में पिछले लंबे समय से पड़ रही भीषण गर्मी के बाद वीरवार को अचानक मौसम ने करवट बदली और गर्जना के साथ मूसलाधार बारिश हुई। कुछ गांवों में काफी समय तक लगातार हुई बारिश से गली नालियों सहित नीचले भागों में पानी जमा हो गया। क्षेत्र में भीषण गर्मी के कारण खेतों में खड़ी नरमा, ग्वार आदि फसलें मुरझा रही थी वही नहर रजवाहे सूखे पड़े होने के कारण धान की फसलों के लिए पानी की कमी के चलते किसानों को काफी दिक्कत हो रही थी। इस पहली मानसूनी बारिश से खेतों में खड़ी फसलों को काफी लाभ होगा। इसके अलावा आमजन को भीषण गर्मी से निजात मिलेगी। यहां बारिश से शुष्क क्षेत्र में बारिश से लोगों के चेहरे खिले हैं । आज ग्रामीण आंचल में बारिश की खुशी में मीठे पकवान बनाये गए। घग्गर नदी के तटवर्ती इलाके के अलावा अन्य धान उत्पादक क्षेत्र में धान की पौध लगाने का कार्य में आज से तेजी आएगी।। #newstodayhry @newstodayhry



