Haryana
Trending

राज्यपाल एवं शिक्षा मंत्री ने गोगामेड़ी पहुंचकर गोगाजी महाराज मंदिर में लगाई धोक II

राज्यपाल एवं शिक्षा मंत्री ने गोगामेड़ी पहुंचकर गोगाजी महाराज मंदिर में लगाई धोक II

हनुमानगढ़-(विनोद चौधरी):- जहां राजस्थान सरकार के माननीय राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े तथा शिक्षा (विद्यालयी / संस्कृत) एवं पंचायती राज विभाग मंत्री मदन दिलावर शुक्रवार को जिले के गोगामेड़ी क्षेत्र के दौरे पर रहें। गोगामेड़ी में पहुंचकर दोनों गणमान्य अतिथियों ने गोगाजी महाराज मंदिर में धौक लगाकर गोगाजी की समाधी पर चद्दर चढ़ाई तथा क्षेत्र में अमन चैन व खुशहाली की कामना की। पंडित पुजारियों ने गोगाजी मंदिर में दोनों अतिथियों से विधिवत पुजा अर्चना करवाई। बाद में चायल पुजारियों ने गोगाजी महाराज की समाधी पर राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े व शिक्षा मंत्री मदन दिलावर से चद्दर चढ़वाकर क्षेत्र में खुशहाली व शांति की कामना की। चायल पुजारियों ने राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े व मंत्री मदन दिलावर को गोगामेड़ी मेले में आने का न्यौता दिया। देवस्थान विभाग की ओर से महामहिम राज्यपाल व मंत्री मदन दिलावर को गोगाजी महाराज का काष्ठ निर्मित मंदिर का मौमेंटों भेंट किया। देवस्थान विभाग सहायक आयुक्त ओमप्रकाश ने गोगामेड़ी मेले में राजस्थान सरकार द्वारा की जाने वाली व्यवस्थाओं की जानकारी महामहिम राज्यपाल व मंत्री मदन दिलावर को दी।। #newstodayhry @newstodayhry

Related Articles

Back to top button