Haryana
Trending

अंबाला में टांगरी नदी का कहर दोहराने का डर, प्रशासन ने जारी किया कंट्रोल रूम नंबर।।

अंबाला में टांगरी नदी का कहर दोहराने का डर, प्रशासन ने जारी किया कंट्रोल रूम नंबर।।

अंबाला-(राहुल जाखड़):- मानसून की बरसात मे सबसे ज्यादा अंबाला छावनी मे स्थिति बरसाती नदी टांगरी का डर वहाँ रहा रहें लोगो को सताने लगा हैं क्योंकि कुछ साल पहले ही इस नदी मे पानी आने से आसपास रह रहें लोगो के घरों मे काफी तबाही मचाई थी कल शाम टांगरी नदी मे पानी आया था लेकिन ये पानी कम ही था लेकिन अब वहां के कुछ लोग अपना घर खाली करने की सोच रहें हैं ताकि पिछली बार की ही तरह इससे बचा जा सके वही प्रशासनिक अधिकारी की अगर माने तो उनका कहना हैं कि पानी अभी ज्यादा नहीं हैं प्रशासन ने फ्लड से सम्बंधित कोई भी जानकारी देने के लिए कंट्रोल रूम का नंबर भी मिडिया से सांझा किया जिसका नंबर 017-2600777 हैं उन्होंने लोगो से भी अपील की हैं कि किसी भी तरह से कोई फ्लड को लेकर समस्या हो तो इस नंबर पर सम्पर्क कर सकते हैं अपना सामान पैक कर रही ये महिला बरसातों के दिनों मे टांगरी नदी के डर से अपना सामान पैक कर रही हैं क्योंकि पिछली बार टांगरी नदी के कारण आसपास रहा रहें लोगो का काफी नुकसान हुआ था इसलिए ये लोग टांगरी नदी मे थोड़ा सा ही पानी आने से डर जाते हैं वहाँ रह रहें लोगो का कहना हैं कि जब पिछली बार नदी मे ज्यादा पानी आया था तब उनका काफी नुकसान हुआ था इसलिए वे यहाँ से या तो कही किराये के घर मे कुछ दिनों के लिए जायेंगे या कही रिश्तेदारो के घर जायेंगे या फिर सारा सामान टांगरी के बंधे पर रखेंगे उनका कहना हैं प्रशासन भी अगर आते हैं वे भी वही बाँध से ही होकर चले जाते हैं कुछ लोग अभी वही रह रहें हैं उनका कहना हैं कि जब पानी आएगा तो सामान ऊपर सड़क पर ले जायेंगे लोगो का प्रशासन के प्रति भी रोष देखा गया टांगरी नदी एक बरसाती नदी हैं, जब भी पहाड़ो मे ज्यादा बरसात आती हैं तब तब ये नदी उफान पर आ जाती हैं और इसका पानी वहाँ रह रहें लोगो के घरों मे घुस जाता हैं जिससे उनका नुकसान होता हैं प्रशासन इसमें ऐसी स्थिति आने पर इनकी पूरी मदद करता हैं अंबाला के एसडीएम विनेश कुमार का इसमें कहना हैं कि टांगरी नदी का पानी जो आ रहा हैं वे पहाड़ी क्षेत्र से आ रहा हैं लेकिन अभी जो पानी आया हैं वे ज्यादा नहीं हैं स्थिति अभी कंट्रोल मे हैं उन्होंने बताया कि पानी को कंट्रोल करने के लिए हमारे पास मिट्टी के बैग भी उपलब्ध हैं उन्होंने बताया कि फ्लड कंट्रोल रूम उन्होंने बनाया हुआ हैं जहाँ पर विभाग काम कर रहा हैं और मिडिया के माध्यम से भी पता लगता रहता हैं विभाग सभी कुछ देख रहा हैं, और वैसे भी कंट्रोल रूम मे एक नंबर भी रखा हुआ हैं जिसका नंबर 017-2600777 हैं उन्होंने लोगो से भी अपील की हैं कि किसी भी तरह से कोई फ्लड को लेकर समस्या हो तो इस नंबर पर सम्पर्क कर सकते हैं।। #newstodayhry @newstodayhry

Related Articles

Back to top button