Haryana
Trending

विधायक आफताब अहमद ने जिला मुख्यालय स्थित सिविल अस्पताल नूंह का निरीक्षण कर।।

विधायक आफताब अहमद ने जिला मुख्यालय स्थित सिविल अस्पताल नूंह का निरीक्षण कर।।

नूह-(निकुंज गर्ग):- नूंह विधायक आफताब अहमद ने जिला मुख्यालय स्थित सिविल अस्पताल नूंह का निरीक्षण कर वहां के हालातों का जायजा लिया। इस दौरान सीनियर मेडिकल ऑफिसर कपिल व डिप्टी सिविल सर्जन ने विधायक आफताब अहमद का स्वागत किया। अस्पताल में उपलब्ध इलाज के बारे में विस्तृत चर्चा हुईं और डॉक्टरों ने विधायक आफताब अहमद को कई जरूरतों के बारे में अवगत कराया। इस दौरान सिविल अस्पताल को विधायक आफताब अहमद ने एम थ्री एम द्वारा दो डीप फ्रीजर दान कराए जिसमें चार शवों को रखने की कुल क्षमता है। विधायक ने कहा कि कुछ समय पहले अस्पताल के डॉक्टरों ने उन्हें बताया कि यहां डीप फ्रीजर उपयुक्त नहीं होने के कारण पोस्टमार्टम आदि में दिक्कतें पेश आती हैं। इसका संज्ञान लेकर विधायक आफताब अहमद ने एम थ्री एम से इसकी व्यवस्था करा कर समस्या का समाधान कराया। विधायक आफताब अहमद ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि सिविल अस्पताल में डीप फ्रीज़र प्रदान कराना एम थ्री एम संस्था की ओर से स्वास्थ्य क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण कदम है। इस कार्य के पीछे संस्था की संस्थापक एवं ट्रस्टी सुश्री पायल कनोडिया की दूरदर्शिता और मानवीय दृष्टिकोण प्रेरणास्रोत है। वे सदैव समाज के वंचित वर्गों के स्वास्थ्य, शिक्षा और सशक्तिकरण के लिए समर्पित रही हैं। कोरोना काल में भी इस संस्था ने इलाके के लोगों के हित में कई कार्यों को अंजाम दिया था। संस्था निरंतर स्वास्थ्य क्षेत्र में कार्य कर रही है जैसे कि निशुल्क स्वास्थ्य शिविर, क्लीनिक सेवा, पोषण जागरूकता, और आवश्यक मेडिकल सहायता पहुँचाना।। #newstodayhry @newstodayhry

Related Articles

Back to top button