डीसी रेट और ईएसआई योजना की मांग को लेकर टिप्पर चालकों की सांकेतिक हड़ताल II
डीसी रेट और ईएसआई योजना की मांग को लेकर टिप्पर चालकों की सांकेतिक हड़ताल II

कुरुक्षेत्र-(संगीत गीत):- वेतन बढ़ाने और ईएसआई योजना का लाभ देने की मांग को लेकर टिप्पर चालकों ने की सांकेतिक हड़ताल,बोले कर्मचारियों को दिया जाए डीसी रेट थानेसर शहर के प्रत्येक वार्ड में जाकर घर-घर कूड़ा उठाने वाले टिप्पर चालकों ने एक बार फिर अपनी मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया है। सभी टिप्पर चालकों ने आज एक दिन का सांकेतिक हड़ताल कर वेतन बढ़ाने और ईएसआई योजना के तहत मेडिकल सुविधा देने की मांग को लेकर इकट्ठा हुए। कर्मचारियों का आरोप है कि उन्हें बेहद कम वेतन मिल रहा है। जिसमें वह अपने परिवार के साथ-साथ अपनी बीमारियों का इलाज भी उन्हें करवाना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि ईएसआई योजना के तहत उन्हें कोई मेडिकल सुविधा उपलब्ध नहीं हो पा रही है। जिसके चलते उनका गुर्जर बसर करना बेहद मुश्किल हो चुका है। उन्होंने कहा कि लगातार उन्हें आश्वासन पर आश्वासन मिलने आ रहा है। लेकिन ना तो वेतन बढ़ाया गया है और ना ही ईएसआई योजना का लाभ मिल रहा है। वहीं उन्होंने कहा कि अगर जल उनकी मांगों पर संज्ञान नहीं लिया गया तो भविष्य में लंबे समय के लिए हड़ताल की जा सकती है।। #newstodayhry @newstodayhry



