कारगिल विजय दिवस पर वैश्य महाविद्यालय में रक्तदान शिविर का आयोजन, 60 यूनिट रक्त एकत्रित II
कारगिल विजय दिवस पर वैश्य महाविद्यालय में रक्तदान शिविर का आयोजन, 60 यूनिट रक्त एकत्रित II


भिवानी-(अभिषेक ठाकुर):- वैश्य महाविद्यालय, भिवानी की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई और अंतरराष्ट्रीय वैश्य फेडरेशन के संयुक्त तत्वावधान में कारगिल विजय दिवस के उपलक्ष्य पर शहीदों को श्रद्धांजलि स्वरूप महाविधालय के सेमिनार हॉल में किया गया रक्तदान शिविर का आयोजन महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ संजय गोयल एवं डीन यूथ वेलफेयर प्रो धीरज त्रिखा के नेतृत्व एवं महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के प्रभारी डॉ.कामना कौशिक एवं डॉ मोहनलाल के मार्गदर्शन में महाविधालय के सेमिनार हॉल में किया गया। रक्तदान शिविर में मुख्य अतिथि के रूप में भिवानी के विधायक घनश्याम सर्राफ,विशिष्ट अतिथि के रूप में हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के चेयरमेन डॉ पवन कुमार,वैश्य महाविद्यालय ट्रस्ट के अध्यक्ष एडवोकेट शिवरत्न गुप्ता, महासचिव डॉ पवन बुवानी वाला ने शिरकत की। रक्तदान शिविर का शुभारंभ अतिथियों, प्राचार्य व महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के प्रभारियों द्वारा मां सरस्वती के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्वलित करते हुए किया गया। रक्तदान शिविर के शुभारंभ अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में पधारे भिवानी के विधायक घनश्याम सर्राफ ने अपने संबोधन में कहा कि रक्त की एक बूंद असहाय को नया जीवन प्रदान करती है। उन्होनें कहा कि रक्त की एक यूनिट 3 लोगो को जीवन दान देने का कार्य करती हैं तथा हर व्यक्तियों को कई प्रकार की बिमारियो से बचाती हैं उन्होंने कहा कि महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई और अंतरराष्ट्रीय वैश्य फेडरेशन के संयुक्त तत्वावधान में कारगिल विजय दिवस के उपलक्ष्य पर शहीदों को श्रद्धांजलि स्वरूप लगाया गया रक्तदान शिविर सराहनीय है विशिष्ट अतिथि के रूप में पधारे हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के चेयरमेन डॉ पवन कुमार ने अपने संबोधन में कहा कि हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष डॉ पवन शर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि रक्त की एक बूंद असहाय को नया जीवन प्रदान करती है। रक्तदान से बढ़कर दूसरा कोई दान नहीं है। उन्होंने कहा कि युवा वर्ग रक्तदान करके जीवन बचाने की कड़ी में अहम भूमिका निभा सकता है। उन्होंने इस तरह के जनसेवी कार्यों से प्रेरणा लेने की बात कही। विशिष्ट अतिथि के रूप में पधारे वैश्य महाविद्यालय ट्रस्ट के अध्यक्ष एडवोकेट शिवरत्न गुप्ता ने कहा कि आज युवा वर्ग ने रक्तदान कर बड़ा पुण्य का कार्य किया है। क्यों कि रक्तदान से बढ़कर दूसरा कोई दान नहीं है।उन्होंने कहा कि महाविधालय की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाईयों के स्वयंसेवकों द्वारा रक्तदान कैंप में बढ़ चढ़ कर भाग लेना सराहनीय है। विशिष्ट अतिथि के रूप में पधारे वैश्य महाविद्यालय ट्रस्ट के महासचिव डॉ पवन बुवानी वाला ने अपने संबोधन में रक्तदान शिविर की प्रसंशा करते हुए युवा स्वयंसेवकों को रक्तदान के लिए आगे आने की बात कही। उन्होंने कहा कि रक्तदान महादान है,रक्तदाता स्वेच्छा से रक्तदान करके मानवता की सेवा कर सकता है।रक्तदान करने से कई बिमारियों से बचा जा सकता हैं महाविद्यालय के प्राचार्य डाॅ.संजय गोयल एवं डीन यूथ वेलफेयर प्रो धीरज त्रिखा ने सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि रक्तदान सबसे पुण्य का कार्य है क्योंकि सभी चीजों का विकल्प होता है, लेकिन रक्त का दूसरा कोई विकल्प नहीं है और न ही इसे कृत्रिम रूप से बनाया जा सकता है। इसलिए हर युवा को बढ़चढ़ कर रक्तदान करना चाहिए। आज वैश्य महाविद्यालय भिवानी की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाईयों द्वारा लगाए गए रक्तदान शिविर में चौधरी बंसीलाल नागरिक हस्पताल के रक्त बैंक की टीम के सहयोग से 60 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया। रक्तदान शिविर में 100 युवाओं ने रक्तदान के लिए रजिस्ट्रेशन करवाया। रक्तदान शिविर की संयोजक एवं महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के प्रभारी डॉ.कामना कौशिक एवं डॉ मोहनलाल ने सभी अतिथियों का धन्यवाद प्रकट करते हुए कहा कि इस तरह के कैपो से जरुरतमंदो तक रक्त पहुंचता है जो कि सबसे बड़ा कार्य है इस अवसर पर सभी अतिथियों एवं चौधरी बंसीलाल नागरिक हस्पताल के डॉक्टरों की टीम ने रक्तदान शिविर की संयोजक एवं महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना की प्रभारी डॉ.कामना कौशिक को स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया। रक्तदान शिविर में रक्तदान करने वाले रक्तवीरो का भी सम्मान किया गया। इस अवसर पर राष्ट्रीय सेवा योजना इकाईयों के स्वयंसेवकों ने बढ़ चढ़कर रक्तदान करवाया। इस अवसर पर शहर के गणमान्य व्यक्तियो सहित महाविद्यालय परिवार के अनेकों स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे।। #newstodayhry @newstodayhry



