सरकारी मुआवजे में घोटाला: डेढ़ लाख की रिश्वत मांगते पकड़े गए दो युवक II
सरकारी मुआवजे में घोटाला: डेढ़ लाख की रिश्वत मांगते पकड़े गए दो युवक II


गुरुग्राम-(पायल शर्मा):- गुरुग्राम मृतक के नाम पर आया मुआवजा दिलवाने के नाम पर रिश्वत मांगने के जुर्म में दो गिरफ्तार सरकार ने जारी किया था 5 लाख का मुआवजा कमीशन के रूप में मांग रहे थे डेढ़ लाख आरोपियो के कब्जे से 3 मोबाईल फोन व 1 मारुति ब्रेजा बरामद आरोपियों को 3 दिन के पुलिस हिरासत रिमाण्ड पर ले पुलिस ने शुरू की पूछताछ अन्य साथी आरोपियों व अन्य वारदातों का पता लगाएगी पुलिस मृतक व्यक्ति के नाम पर आए मुआवजे को दिलवाने के नाम पर कमीशन मांगने के जुर्म में गुरुग्राम पुलिस ने दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियो की पहचान विकास व महेन्द्र कुमार के रुप में हुई है। आरोपियो के कब्जे से पुलिस ने तीन मोबाइल फोन एवम एक मारुति ब्रेजा बरामद की है। थाना बिलासपुर के एसएचओ ने बताया कि 28 जून को एक व्यक्ति ने पुलिस चौकी जमालपुर में शिकायत दी कि जनवरी-2024 को उसके बङे भाई का देहान्त हो गया था। उसके भाई के परिवार का बीपीएल कार्ड होने के कारण उसकी भाभी ने सरकार की दीनदयाल स्कीम के तहत उसके भाई के परिवार को मिलने वाले पांच लाख रुपए का मुआवजा राशि दिए जाने के लिए आवेदन किया था। उसकी भाभी के आवेदन पर हरियाणा सरकार की तरफ से उसके मृतक भाई के परिवार को पांच लाख रुपए बतौर मुआवजा मंजूर दिया जाना किया गया। उसकी भाभी का अकाउंट उसकी दोनों भतीजियों के बैंक खाता ज्वाईनंट न होने के कारण उसकी भाभी के बैंक खाते में रुपए नही आ पाए। 14 जून को उसकी भाभी के एक फोन कॉल आई और फोन करने वाले व्यक्ति ने उसकी भाभी को पांच लाख रुपए सरकार से आने के बारे में कहा तो उसकी भाभी ने उस फोन के बारे में उसको बतलाया। जब उसने उन्ही नम्बर पर बात कि तो फोन करने वाले व्यक्ति ने कहा कि दीनदयाल स्कीम के तहत हरियाणा सरकार की तरफ से सहायता राशि के लिए जो आवेनद किया था उसकी राशि वह इन्हें 15 दिन में दिलवा देगा, जिसके लिए कुछ फिस लगेगी। फिर उस व्यक्ति ने पटौदी में मिलने के लिए बुलाया और वह व्यक्ति एक कार में अपने अन्य साथियों के साथ मिला, फिर उसे अपनी कार में बैठाकर उस व्यक्ति ने मुआवजे की 5 लाख रुपयों की राशि दिलाने के बदले राशि में से 1 लाख 50 हजार कमीशन मांगा तो उसने मना कर दिया। इस शिकायत पर पुलिस थाना बिलासपुर में केस दर्ज किया गया। दर्ज शिकायत पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने वारदात को अन्जाम देने में शामिल 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया। आरोपियो की पहचान विकास (उम्र 32 वर्ष) निवासी हिंगवाहेङा, जिला खैरथल (राजस्थान) तथा महेन्द्र कुमार (उम्र 48 वर्ष) निवासी वार्ड नं. 3, हेली मण्डी गुरुग्राम के रुप में हुई। पुलिस टीम द्वारा आरोपी विकास को रेवाड़ी से तथा आरोपी महेन्द्र को हेलीमंडी से गिरफ्तार किया गया। पुलिस पूछचाछ में ज्ञात हुआ कि महेन्द्र पटौदी में पैथलैब चलाता है और विकास आरओ की एक कम्पनी का प्रचार करने के लिए विभिन्न स्थानों पर जाता था। ये दोनों आरोपी आरओ की कम्पनी के लिए ही काम कर रहे थे। अरोपीई अपने अन्य साथियों की सहायता से सीएससी. सेन्टर्स से ऐसे लोगों की लिस्ट ले लेते थे जिनका सरकार की तरफ से मंजूर किया हुआ मुआवजा किसी कारण से रुका हुआ हो, फिर ये उन लोगों से सम्पर्क करके उन लोगों से मुआवजा दिलवाने के लिए कमीशन मांगते थे। आरोपियों ने इस प्रकार की करीब 15 वारदातों को अन्जाम देने का खुलासा किया है।बाइट-एसएचओ थाना बिलासपुर आरोपियों के अपराधिक रिकार्ड के अवलोकन करने पर पता चला कि विकास के खिलाफ जिला रेवाङी व महेन्द्रगढ में चोरी करने, एटीएम मशीन से रुपए निकालने जैसे 6 संगीन मामले दर्ज है। पुलिस टीम ने आरोपियों के कब्जे से 3 मोबाईल फोन व 1 गाड़ी (मारुति ब्रेजा) बरामद की है। पुलिस टीम द्वारा आरोपियों को माननीय अदालत के सम्मुख पेश करके 3 दिन के पुलिस हिरासत रिमाण्ड पर लिया गया है। पुलिस हिरासत रिमाण्ड के दौरान आरोपियों से अन्य साथी आरोपियों, अन्य वारदातों के बारे में गहनता से पूछताछ की जाएगी।। #newstodayhry @newstodayhry



