Haryana
Trending

धर्मनगरी कुरुक्षेत्र की पावन धरा पर आज निकाली गई भगवान जगन्नाथ रथ यात्रा II

धर्मनगरी कुरुक्षेत्र की पावन धरा पर आज निकाली गई भगवान जगन्नाथ रथ यात्रा II

कुरुक्षेत्र-(संगीत गीत):- धर्मनगरी कुरुक्षेत्र की पावन धरा पर आज निकाली गई भगवान जगन्नाथ रथ यात्रा. हरे रामा हरे कृष्णा के जयकारों के साथ गूंज उठी धर्मनगरी की पावन धरा.प्रदेश के कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा ने 5 लाख रुपए देने की की घोषणा। उन्होंने झाड़ू से बुहारते हुए भगवान जगन्नाथ रथ यात्रा पूजा अर्चना’भी की उनके साथ पूर्व मंत्री सुधा ने की भी की शिरकत। कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा बोले अगले साल इस्कॉन के कृष्ण – अर्जुन मंदिर के उद्घाटन समारोह में शामिल होंगे देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी। मंत्री श्याम सिंह राणा ने बताया कि भगवान श्री कृष्ण को सबसे ज्यादा लगाव भी अर्जुन के साथ रहा है। धर्मनगरी कुरुक्षेत्र की पावन धरा पर आज निकाली गई भगवान जगन्नाथ रथ यात्रा . इस यात्रा महोत्सव में भारतीय श्रद्धालुओं के साथ-साथ द विदेशी पर्यटक भी भगवान जगन्नाथ के रथ को अपने हाथों से खींचते नजर आए। भगवान जगन्नाथ रथ यात्रा ब्रह्मसरोवर से शुरू होकर कुरुक्षेत्र शहर के विभिन्न मार्गो से गुजरती हुई सेक्टर 13 में रात्रि के समय समाप्त होगी। इस्कॉन मंदिर कुरुक्षेत्र द्वारा निकाली गई भगवान जगन्नाथ रथ यात्रा में देश ही नहीं विदेशी श्रद्धालु अलग-अलग हिस्सों से पहुंचे धर्मनगरी कुरुक्षेत्र में भगवान जगन्नाथ के श्रद्धालुओं ने अपने हाथों से खींचा भगवान के विशाल महारथ को जिसमें सवार हुए भगवान जगन्नाथ बलदाऊ और सुभद्रा भक्तों ने अपने हाथों से रथ की रस्सी खींची और नाचते गाते ढोल मृदंग बजाते प्रभु की राह झाड़ू से बुहारते हुए रथ यात्रा निकाली गई। रथ यात्रा में शामिल श्रद्धालुओं का मानना है कि उन्हें असली भगवान के दर्शन होते हैं क्योंकि भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा का उत्सव सबसे बड़ा उत्सव होता है जो उत्साह बढ़ाने के लिए होता है इसीलिए वह हर वर्ष अपने उत्साह को बढ़ाने के लिए भगवान जगन्नाथ की भक्ति उन्हें युद्ध की भूमि पर पर खींच लाती है II #newstodayhry @newstodayhry

Related Articles

Back to top button