Haryana
Trending

कुरुक्षेत्र पुलिस का सख्त अभियान: 60 स्थानों पर नाकाबंदी, अवैध शराब पर कसा शिकंजा II

कुरुक्षेत्र पुलिस का सख्त अभियान: 60 स्थानों पर नाकाबंदी, अवैध शराब पर कसा शिकंजा II

कुरुक्षेत्र-(संगीत गीत):- कुरुक्षेत्र पुलिस द्वारा आपराधिक गतिविधियों रोकने हेतु नाकाबंदी करके चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। संदिग्ध व्यक्तियों पर नजर रखने, यातायात के नियमों की पालना करवाने तथा अवैध रूप से शराब पीने व पिलाने वालों पर पुलिस ने कसा शिकंजा। डीएसपी शहर ओम प्रकाश ने बताया कि संदिग्ध व्यक्तियों पर नजर रखने यातायात के नियमों की पालना करवाने तथा अवैध रूप से शराब पीने व पिलाने वालों पर के उद्देश्य से जिला पुलिस द्वारा अभियान चलाया गया। जिलाभर में 60 स्थानों पर विशेष नाके लगाकर नाकेबंदी की गई। पुलिस ने विशेष अभियान चलाकर बिना नम्बर प्लेट, मुह पर कपड़ा बांधकर वाहन चलाने वाले, काली फिल्म लगे के वाहन चालकों तथा सार्वजनिक स्थानों जैसे होटल, ढाबे, चाय के खोखे व रेहड़ियों पर शराब पीने व पिलाने वालों के खिलाफ कारवाई की गई। कुरुक्षेत्र पुलिस द्वारा इस तरह के अभियान भविष्य में लगातार जारी रहेंगें।। #newstodayhry @newstodayhry

Related Articles

Back to top button