शिक्षकों के मानसिक सशक्तिकरण व तनाव मुक्त हेतु डीएवी पब्लिक स्कूल कालांवाली में क्षमतावर्धन कार्यशाला आयोजित II
शिक्षकों के मानसिक सशक्तिकरण व तनाव मुक्त हेतु डीएवी पब्लिक स्कूल कालांवाली में क्षमतावर्धन कार्यशाला आयोजित II


कालांवाली-(पवनशर्मा):- माता पुन्ना देवी डीएवी पब्लिक स्कूल, कालांवाली में प्रधानाचार्या कविता शर्मा के कुशल निर्देशन में तनाव प्रबंधन पर एक दिवसीय क्षमतावर्धन कार्यशाला का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। यह कार्यशाला केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा निर्देशित नई शिक्षा नीति (NEP) और राष्ट्रीय पाठ्यचर्या रूपरेखा (NCF) के अंतर्गत आयोजित की गई। इस कार्यशाला में विषय-विशेषज्ञ के रूप में जपनीत कौर, प्रधानाचार्या महाराजा अग्रसेन सीनियर सेकेंडरी पब्लिक स्कूल, सिरसा, तथा सुश्री पायल मेहता, प्रधानाचार्या ऑलिव पब्लिक स्कूल, फतेहाबाद ने अपने अनुभव एवं विशेषज्ञता के माध्यम से शिक्षकों को तनाव प्रबंधन की नवीनतम विधियों से अवगत कराया। उन्होंने दैनिक जीवन तथा शैक्षिक परिवेश में तनाव को कम करने के व्यावहारिक उपायों पर विस्तृत चर्चा की। कार्यशाला में विभिन्न विद्यालयों से आए प्रतिभागी शिक्षकों को ध्यान, सकारात्मक सोच, समय प्रबंधन एवं स्वस्थ संवाद जैसे विषयों पर प्रेरक जानकारी प्रदान की गई। प्रतिभागियों ने कार्यशाला में उत्साहपूर्वक भाग लिया और इसे अत्यंत लाभकारी बताया। समापन अवसर पर विद्यालय की प्रधानाचार्या कविता शर्मा ने मार्गदर्शक विशेषज्ञों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस प्रकार के प्रशिक्षण कार्यक्रम न केवल शिक्षकों की कार्यक्षमता को बढ़ाते हैं, बल्कि इससे वे कक्षा शिक्षण में अधिक सहजता, सकारात्मकता और दक्षता के साथ विद्यार्थियों के समक्ष प्रस्तुत हो सकेंगे। साथ ही यह प्रशिक्षण उनके व्यावसायिक विकास एवं मानसिक सशक्तिकरण में भी सहायक सिद्ध होगा।। #newstodayhry @newstodayhry



