Haryana
Trending

गुस्से का खौफनाक अंजाम: पत्नी की हत्या कर खुद थाने पहुंचा पति।।

गुस्से का खौफनाक अंजाम: पत्नी की हत्या कर खुद थाने पहुंचा पति।।

गुरुग्राम-(पायल शर्मा):- गुरुग्राम-घरेलू कलह के चलते पति ने की पत्नी की हत्या पत्नी का गला घोंटने के बाद खुद ही पहुचा थाने बोला एसएचओ साहब मैने अपनी पत्नी के उतार दिया मौत के घाट मुझे कर लो गिरफ्तार साइबर सिटी गुरुग्राम के राजेंद्रा पार्क इलाके में एक पति दुवारा अपनी पत्नी को घरेलू विवाद के चलते मौत के घाट उतारे जाने का मामला सामने आया है। पत्नी की गला घोंटकर हत्या किए जाने के बाद हत्यारोपी पति खुद थाने पहुंचा और बोला एसएचओ साहब मैंने अपनी पत्नी का मर्डर कर दिया है, मुझे अरेस्ट कर लो। यह सुनकर थाने में मौजूद अधिकारी हैरान रह गए। पुलिस ने तुरंत उसे हिरासत में ले लिया। आरोपी की पहचान केतन के रूप में हुई है। हिरासत में लेने के बाद पुलिस आरोपी को साथ लेकर घटना स्थल पर पहुंची। जहा बिल्डिंग की दूसरी मंजिल पर महिला की लाश पड़ी मिली। घर पर अन्य सदस्य भी मौजूद थे। जानकारी के अनुसार हत्यारोपी ने 6 साल पहले लव मैरिज की थी। रात को बेटी को थप्पड़ मारने के बाद गुस्से में पत्नी ने पति को थप्पड़ जड़ दिया था। इस बात से गुस्साए पति ने उसकी हत्या कर दी। हत्यारोपी केतन राजेंद्र पार्क के बी ब्लॉक में अपने परिवार के साथ रहता है। वह नोएडा के जेवर एयरपोर्ट पर कार्गो में काम करता है। उसकी पत्नी ज्योति (31) दिल्ली के बिंदापुर की रहने वाली थी और एक कंपनी में नौकरी करती थी। दोनों की वहीं मुलाकात हुई और छह साल पहले लव मैरिज कर ली थी। केतन की दो बेटियां है, जिनमें एक की उम्र 4 साल है एक की 2 साल है। बी ब्लॉक के जिस मकान में केतन का परिवार रहता है, वह दो मंजिला है। ग्राउंड फ्लोर पर केतन के माता-पिता रहते है, जबकि वह फर्स्ट फ्लोर पर पत्नी ज्योति और दो बेटियों के साथ रहता था। केतन के पिता विनोद कुमार डॉक्टर है और घर के पास ही क्लीनिक चलाते हैं। परिवार का कहना है कि शनिवार की रात को ड्यूटी करने के बाद केतन घर आ गया था। रात को उसका पत्नी ज्योति के साथ किसी बात पर झगड़ा हुआ। इसके बाद दोनों सो गए। रविवार को केतन की छुट्‌टी थी। पूरे दिन वह घर ही था। शाम को फिर उसकी ज्योति के साथ लड़ाई हो गई। बात इतनी बढ़ गई कि केतन ने गुस्से में ज्योति का गला दबा दिया और उसकी मौत हो गई। इसके बाद वह परिवार के लोगों को बिना बताए राजेंद्र पार्क थाने पहुंच गया और सरेंडर कर दिया। सूचना मिलते ही पुलिस और फोरेंसिक टीमें केतन के घर पहुंचीं। ज्योति की डेड बॉडी बिस्तर पर पड़ी थी। पुलिस ने परिवार के लोगों से भी बात की गई। उन्हें घटना के बारे में कुछ नहीं पता था। उन्होंने सिर्फ इतना कहा कि पति-पत्नी में झगड़े होते रहते थे, लेकिन उन्हें इस घटना के बारे में नहीं पता। केतन पुलिस की हिरासत में है। पुलिस टीम अभी घरेलू कलह में ही हत्या को कारण मान रही है। वही पुलिस केतन से पूछताछ में जुट गई है।। #newstodayhry @newstodayhry

Related Articles

Back to top button