Haryana
Trending

बड़ागुढ़ा में पहली मानसूनी बारिश का स्वागत, फसलें खिलीं पर जलभराव से परेशानी II

बड़ागुढ़ा में पहली मानसूनी बारिश का स्वागत, फसलें खिलीं पर जलभराव से परेशानी II

बड़ागुढ़ा-(गुरनैब दंदीवाल):- मानसूनी बारिश से लोगों के खिले चेहरे, भीषण गर्मी में मिलेगी निजात नरमा, धान की फसलों के लिए बारिश होगी लाभकारी सिद्ध बड़ागुढ़ा क्षेत्र में पिछले लंबे समय से पड़ रही भीषण गर्मी के बाद पिछले कुछ दिनों से रुक रुक हो रही बरसात से मौसम सुहाना हुआ। मंगलवार रात्रि और बुधवार सुबह को अचानक मौसम ने करवट बदली और मानसूनी बारिश हुई। कुछ गांवों में काफी समय तक लगातार हुई बारिश से गली नालियों सहित नीचले भागों में पानी जमा हो गया। किसान बेअंत सिंह, कुलदीप सिंह, चरणपाल सिंह, बिकर सिंह, मक्खन सिंह, जरनैल सिंह, लखा सिंह, तरसेम सिंह, जसकरण सिंह, गुरजंट सिंह, अमरिक सिंह, जसपाल सिंह, वेद प्रकाश, रतन लाल, मेजर सिंह, जगसीर सिंह, चमकौर सिंह, गोरा सिंह, जगजीवन सिंह, सतनाम सिंह, गुरप्रीत सिंह, राम लाल, मग्घर सिंह, शाम सुंदर, गुरपाल सिंह, गुरनायब सिंह, दर्शन सिंह, बलदीप सिंह, गुरदास सिंह , राजेन्द्र धंजू, गुरलाल सिंह, बल करण सिंह आदि ने मानसूनी बारिश के आगमन पर खुशी जाहिर करते हुए कहा कि मानसूनी बारिश का पानी तो फसलों के लिए लाभकारी सिद्ध होगी । आजकल गर्मी के मौसम में मानसूनी बारिश का आना जीव जंतू, पशु पक्षी, वनस्पति , पेड़ पौधे , फसलें आदि सहित आमजन के लिए ‌‌‌‌ लाभदायक होती है। बिना बारिश के सब सुन है इसलिए सभी को मानसूनी बारिश की इंतजार लगी रहती है। इस बार बारिश देरी से आई इसलिए क्षेत्र में भीषण गर्मी के कारण खेतों में खड़ी नरमा, ग्वार आदि फसलें मुरझा रही थी वही नहर रजवाहे में भी इस बार बंदी के चलते पानी की किल्लत रही। क्षेत्र में धान की फसलों के लिए पानी की कमी के चलते किसानों को काफी दिक्कत हो रही थी। इस पहली मानसूनी बारिश से खेतों में खड़ी फसलों को काफी लाभ होगा। इसके अलावा आमजन को भीषण गर्मी से निजात मिलेगी। यहां बारिश से शुष्क क्षेत्र में बारिश से लोगों के चेहरे खिले हैं । आज ग्रामीण आंचल में बारिश की खुशी में मीठे पकवान बना जा रहे हैं । उधर घग्गर नदी में पानी आने के चलते तटवर्ती इलाके के अलावा अन्य धान उत्पादक क्षेत्र में धान लगाने के बाद बाकी रहते क्षेत्र में भी धान लगाने के कार्य में भी तेजी आई।बारिश से यहाँ लोगों को काफी हद तक तक फायदा हुआ वहीं नीचले भागों में गली नालियों पानी जमा होने से लोगों को परेशानी आई।पानी के कारण अब मच्छर भी पनपने लगा है। गांव का पानी सड़क किनारे जोदड़ो में भरने से ओवर फ्लो की स्थिति बनी हुई है। बरसाती पानी के तेज़ बहाव के कारण हाल ही में बनी इंटरलॉकिंग गलियों में मिट्टी कटाव होने और पानी के कारण गली बैठने की भी जानकारी प्राप्त हुई है II #newstodayhry @newstodayhry

Related Articles

Back to top button