दक्ष प्रजापत जयंती के अवसर पर भिवानी में छात्र एवं छात्राओं का सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।।
दक्ष प्रजापत जयंती के अवसर पर भिवानी में छात्र एवं छात्राओं का सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।।

भिवानी-(अभिषेक ठाकुर):- दक्ष प्रजापत जयंती के अवसर पर भिवानी में 10वीं और 12वीं के छात्र एवं छात्राओं का सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। दक्ष प्रजापत जयंती के अवसर पर भंडारे का भी आयोजन किया गया। युवा पीढ़ी को महान पुरुषों से प्रेरणा लेकर जीवन में आगे बढ़ना चाहिए। सुरेश प्रजापत युवाओं को नशे जैसी कुर्तियां से दूर रहकर एक नए समाज की स्थापना करे। सुरेश प्रजापत दक्ष प्रजापति जयंती को पांच चरणों में किया गया आयोजित।13 तारीख को हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी करेंगे शिरकत। दक्ष प्रजापति महासंघ हरियाणा द्वारा दक्ष प्रजापति प्रतिभा सम्मान समारोह का भव्य आयोजन भिवानी में किया गया। यह समारोह महाराजा दक्ष प्रजापति की जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित किया गया, जिसमें समाज के प्रतिभावान विद्यार्थियों, खिलाड़ियों और विशेष उपलब्धि प्राप्त करने वाले युवाओं को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर अध्यक्ष सुरेश कुमार प्रजापति ने भिवानी में समाज के लिए 5 एकड़ भूमि तथा हर धर्मशाला के लिए 20-20 लाख रुपये की मांग सरकार से की। उन्होंने कहा कि समाज की शिक्षा, संगठन और सांस्कृतिक गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए यह आवश्यक है। समारोह में 10वीं व 12वीं कक्षा में 80% से अधिक अंक लाने वाले विद्यार्थियों, खेल और अन्य क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले युवाओं को सम्मानित किया गया। बच्चों में विशेष उत्साह व आत्मविश्वास देखने को मिला, जिससे समाज के उज्ज्वल भविष्य की झलक दिखाई दी। कार्यक्रम के दौरान सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने भी दर्शकों को मंत्रमुग्ध किया। जिसमें डांस, गायन और अन्य रंगारंग प्रस्तुतियाँ शामिल थीं। समारोह में यह भी घोषणा की गई कि 13 जुलाई को सुबह 8 बजे दिनोद गेट भिवानी से दक्ष प्रजापति शोभा यात्रा का आयोजन किया।। #newstodayhry @newstodayhry



