Haryana
Trending

15 दिन पहले आंधी से बिजली का पोल टूटने से जमीन पर पड़ी तारों के कारण हो सकता है हादसा।।

15 दिन पहले आंधी से बिजली का पोल टूटने से जमीन पर पड़ी तारों के कारण हो सकता है हादसा।।

कालांवाली-(पवनशर्मा):- गांव रोहिड़ांवाली के रकबे में एक किसान के खेत में लगे ट्यूबवेल व ढाणी कनेक्शन के बिजली का पोल (खंबा) टूटने के कारण बिजली आपूर्ति प्रभावित हो गई है। किसान चेत राम निवासी ख्योंवाली ने बताया कि करीब 15 दिन पहले आई आंधी से बिजली का पोल टूट कर ज्वार व बाजरा की फसल में गिर गया परंतु कर्मचारियों ने कई दिनों तक कोई शुध नही ली। बार बार बिजली विभाग के अधिकारियों से गुहार लगाने के बाद पोल तो खड़ा कर दिया लेकिन अभी तक तारें नही जोडी है। बिजली की तारें नीची होने के कारण वहां पर कोई भी हादसा हो सकता है। किसान ने आरोप लगाया कि बिजली विभाग के कर्मचारियों का कहना है कि उनके पास लेबर नही हम प्राइवेट मजदूर लगायेंगे तो उनका खर्चा देना पड़ेगा। मैने कुछ महीनें पहले लेबर के नाम सुविधा शुल्क देकर काम करवाया था। किसान ने आरोप लगाया कि जो इनको लेबर के नाम पर सुविधा शुल्क दे देता है तो उसका काम कर देतें है नही तो बहाने बनाने लगते है। मैंने इस बार सुविधा शुल्क नही दिया तो मेरा काम नही हो रहा। किसान ने बताया कि ट्यूबवेल के पास ढाणी में मेरा परिवार रहता है और वहां पर डेयरी फार्म भी है। किसान ने मुख्यमंत्री व बिजली मंत्री को सोशल मीडिया के माध्यम से कहा है कि विभाग को सुविधा शुल्क न देने के कारण उसका काम अधर में लटका हुआ है किसान ने मुख्यमंत्री से तारें ठीक कर बिजली सप्लाई चालू करवाने व लापरवाह अधिकारी व कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई करने की गुहार लगाई है। जब इस बारे में फोन पर कालांवाली बिजली विभाग के एसडीओ विक्रम सिंह से बात की गई तो उन्होंने कहा कि यह मामला मेरे संज्ञान में है जल्दी ही पोल की तारें खिंचवा कर सप्लाई शुरू कर दी जाएगी।। #newstodayhry @newstodayhry

Related Articles

Back to top button