Haryana
Trending

24 बोतल अवैध देशी शराब बरामद, एक तस्कर काबू।।

24 बोतल अवैध देशी शराब बरामद, एक तस्कर काबू।।

सिरसा-(अक्षित कम्बोज):- CIA सिरसा पुलिस की कार्यवाही — 24 बोतल अवैध देशी शराब बरामद, एक तस्कर काबू मुखबिर की सटीक सूचना पर सीआईए टीम की रेड, मौके से आरोपी रंगे हाथों गिरफ्तार बिना लाइसेंस के विभिन्न ब्रांड की शराब बरामद, आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज जिला सिरसा पुलिस द्वारा अवैध शराब तस्करी पर लगातार शिकंजा कसते हुए एक महत्वपूर्ण सफलता हासिल की गई है। अपराध नियंत्रण व गश्त के दौरान सी.आई.ए. सिरसा की टीम ने बाजीगर मोहल्ला क्षेत्र में गुप्त सूचना के आधार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए एक शराब तस्कर को मौके से रंगे हाथों काबू किया है। गुप्त सूचना पर तत्परता दिखाते हुए सी.आई.ए. सिरसा की टीम लार्ड शिवा कॉलेज, सिरसा के निकट पहुंची, जहां एक सफेद रंग के कंटेनर के पास एक व्यक्ति शराब की पेटियों के साथ संदिग्ध अवस्था में खड़ा था। पुलिस द्वारा घेराबंदी कर उसे तुरंत काबू किया गया। पकड़े गए आरोपी की पहचान कमलजीत सिंह पुत्र अमरजीत सिंह निवासी बाजीगर मोहल्ला, सिरसा के रूप में हुई है। सी.आई.ए. प्रभारी उप नि0 प्रेम कुमार ने बताया कि आरोपी के कब्जे से कुल 24 बोतल अवैध देशी शराब माल्टा शामिल हैं, बरामद की गई। बरामद शराब बिना किसी लाइसेंस व परमिट के रखी गई थी, जिसे नियमानुसार कब्जा मे लिया गया। इस संबंध में थाना शहर. सिरसा में अभियोग संख्या 356 दिनांक 11.07.2025 को आबकारी अधिनियम की धारा 61(A)/1/4/2020 के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।। #newstodayhry @newstodayhry

Related Articles

Back to top button