गांव रोहिड़ांवाली में जमीन पर पड़ी तारों को बिजली विभाग के कर्मचारियों ने तुरन्त जोड़ा II
गांव रोहिड़ांवाली में जमीन पर पड़ी तारों को बिजली विभाग के कर्मचारियों ने तुरन्त जोड़ा II


कालांवाली-(पवन शर्मा):- गांव रोहिड़ांवाली के रकबे में आंधी के चलते एक किसान के खेत में करीब 15 दिनों से बिजली आपूर्ति ठप्प पडी थी। इस समस्या को लेकर किसान चेत राम निवासी ख्योंवाली ने बिजली विभाग के अधिकारियों से बार बार गुहार लगाई लेकिन किसी ने कोई सुनवाई नहीं की उल्टा लेबर खर्च के नाम पर सुविधा शुल्क मांगा। विभाग की हरकतों से तंग आकर किसान ने मीडिया का सहारा लिया और इस लोकप्रिय समाचार पत्र ने इस समस्या को प्रमुखता से प्रकाशित किया। समाचार प्रकाशित होने की भनक जब विभाग के अधिकारियों को पता चली तो उन्होंने उसी समय कर्मचारी भेज कर तारें जोड़कर बिजली आपूर्ति शुरू कर दी। किसान चेत राम ने इस समाचार पत्र का धन्यवाद करते हुए कहा कि बिजली कर्मी बिना कोई सुविधा शुल्क लिए लाइन जोड़ गए और उनकी ढाणी व ट्यूबवेल की लाइट जल गई। बता दें कि करीब 15 दिन पहले आई आंधी से बिजली का पोल टूट कर ज्वार व बाजरा की फसल में गिर गया था परंतु कर्मचारियों ने कई दिनों तक कोई सुध नही ली। बार बार बिजली विभाग के अधिकारियों से गुहार लगाने के बाद पोल तो खड़ा कर दिया लेकिन अभी तक तारें नही जोडी थी। बिजली की तारें नीची होने के कारण वहां पर कोई भी हादसा हो सकता था। किसान चेत राम ने बताया कि पहले बिजली विभाग के कर्मचारियों ने कहा था कि उनके पास लेबर नही है हम प्राइवेट मजदूर लगायेंगे तो उनका खर्चा देना पड़ेगा। मैने कुछ महीनें पहले लेबर के नाम सुविधा शुल्क देकर काम करवाया था। किसान ने आरोप लगाया कि जो इनको लेबर के नाम पर सुविधा शुल्क दे देता है तो उसका काम कर देतें है नही तो बहाने बनाने लगते है। मैंने इस बार सुविधा शुल्क नही दिया तो मेरा काम नही हो रहा था और समाचार प्रकाशित होते ही उनके पास लेबर कहां से आ गई।। #newstodayhry @newstodayhry



