ट्यूबवेल कोठे पर बना रहा था कच्ची शराब, सिरसा पुलिस की रेड में आरोपी गिरफ्तार II
ट्यूबवेल कोठे पर बना रहा था कच्ची शराब, सिरसा पुलिस की रेड में आरोपी गिरफ्तार II


सिरसा-(अक्षित कम्बोज):- जिला सिरसा पुलिस की ANC टीम ने 50 लीटर कच्ची शराब की लाहण बरामद — दो आरोपी मौके से गिरफ्तार व न्यायिक हिरासत मे भेजा। खेत में ट्यूबवेल कोठे पर बना रहा था कच्ची शराब, ANC सिरसा की टीम ने मारा छापा, प्लास्टिक कट्टे में ढकी देगची से मिला लाहण, बरामदगी की वीडियोग्राफी भी की गई जिला सिरसा पुलिस सिरसा द्वारा अवैध शराब के विरुध चलाये जा रहे अभियान के दौरान ANC सिरसा की टीम ने अवैध शराब निर्माण के प्रयास को विफल करते हुए 50 लीटर लाहण बरामद की है। ANC टीम ASI विनोद कुमार के नेतृत्व में टीम गश्त के दौरान गुप्त सूचना पर गांव कुम्थला क्षेत्र में खेत पर स्थित ट्यूबवेल कोठा पर पहुंची, जहां एक व्यक्ति देगची में नाजायज शराब बनाने हेतु लाहण डाल रहा था। टीम ने मौके से जीत सिंह पुत्र जीवनराम निवासी रत्ताखेड़ा को काबू किया, जिसके कब्जे से 50 लीटर काबिल-ए-कसीद लाहण प्लास्टिक कट्टे सहित बरामद की गई। लाहन को पुलिस कब्जे में लिया गया। आरोपी को मौके पर गिरफ़्तार कर धारा 61/4/2020 EX Act के तहत मामला दर्ज किया गया । प्रबधक थाना ऐलनाबाद उप.नि. प्रगट सिहं ने बताया कि आरोपी को न्यायिक हिरासत मे भेजा गया है ।। #newstodayhry @newstodayhry



