बल्लभगढ़ में नॉमिनेटेड पार्षद बने योगेश शर्मा, विधायक मूलचंद शर्मा ने किया स्वागत।।
बल्लभगढ़ में नॉमिनेटेड पार्षद बने योगेश शर्मा, विधायक मूलचंद शर्मा ने किया स्वागत।।

फरीदाबाद-(शिवम् शर्मा):- फरीदाबाद हाल ही में हरियाणा सरकार द्वारा नॉमिनेटेड पार्षद नियुक्त होने पर योगेश शर्मा का पार्टी के कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया और रोड से निकला इस मौके पर आशीर्वाद देने पहुंचे बल्लभगढ़ के विधायक एवं हरियाणा के पूर्व कैबिनेट मंत्री रहे मूलचंद शर्मा ने रोड शो को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।। इस मौके पर मीडिया से बातचीत करते हुए बल्लभगढ़ से विधायक हरियाणा के पूर्व कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा ने बताया कि संगठन और हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने योगेश शर्मा व अन्य और दो लोगों को नयी जिम्मेदारी दी है और इनको नॉमिनेटेड पार्षद नियुक्त किया गया है यह भी अन्य पार्षदों की तरह विकास कार्य करेगा सिर्फ इनको वोट डालने का अधिकार नहीं है बाकी सभी विकास कार्य निगम पार्षद की ही तरह से यह लोग करेंगे और हर साल में इनका और निगम पार्षदों का कंपटीशन होगा कि आखिर किसने कितना विकास कार्य किया है जैसे लोग हमारा रिपोर्ट कार्ड पूछते थे ऐसे ही इनका रिपोर्ट कार्ड भी पूछेंगे और उन्हें उम्मीद है कि यह सब मनोनीत पार्षद भी मिलकर जनता के विकास के लिए काम करेंगे।। योगेश शर्मा ने हरियाणा के संगठन और हरियाणा की सरकार का धन्यवाद करते हुए कहा कि जो जिम्मेदारी संगठन हरियाणा की सरकार ने उन्हें दी है उसके वह पूरी निष्ठा भाव के साथ निभाएंगे और जनता के साथ मिलकर क्षेत्र के विकास के लिए कार्य करेंगे इस मौके पर योगेश शर्मा ने हरियाणा के मुख्यमंत्री न्याय सिंह सैनी केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर बल्लभगढ़ से विधायक मूलचंद शर्मा सहित संगठन का भी धन्यवाद किया।। #newstodayhry @newstodayhry



