Haryana
Trending

नगरपालिका वाइस चेयरमैन की सफाई कर्मचारीयों द्वारा झूठी शिकायत देने पर हुआ बबाल II

नगरपालिका वाइस चेयरमैन की सफाई कर्मचारीयों द्वारा झूठी शिकायत देने पर हुआ बबाल II

रोहतक-(विकास ओहल्याण):- नगरपालिका के सफाई कर्मचारियों ने वाइस चेयरमैन पर लगाए गाली गलौज करने व जान से मारने की धमकी देने के आरोप सैकड़ो की संख्या में ग्रामीण पहुंचे पुलिस चौकी , जमकर हुआ हंगामा नगरपालिका वाइस चेयरमैन की सफाई कर्मचारीयों द्वारा झूठी शिकायत देने पर हुआ बबाल ,सफाई कर्मचारियों ने हाथ जोड़कर पुलिस चौकी में ग्रामीणों से मांगी माफी रोहतक की सापला नगर पालिका चुनाव के लिए अब लगभग 6 महीने ही बच्चे हैं इस समय सफाई ठेकेदार व कर्मचारियों के भाव बढ़ चुके हैं कोई भी कर्मचारी काम नही कर रहा जिसके कारण सापला में चारों तरफ गंदगी के ढेर लगे हुए हैं । आज सुबह सापला नगर पालिका के वाइस चेयरमैन योगेश उर्फ निक्का ने सफाई कर्मचारियों को सख्त लहजे में कहा कि शहर में चारों तरफ गंदगी फैली हुई है साफ सफाई का काम भी कर लिया करो , इतना सुनते ही सफाई कर्मचारी आग बबूला हो गए उन्होंने कहा हम अपनी मर्जी से काम करेंगे हमें सफाई करना मत सिखाओ। साफ सफाई को लेकर यह विवाद इतना बढ़ गया की सफाई कर्मचारियों ने सापला शहर चौकी में वाइस चेयरमैन के खिलाफ एक शिकायत दे डाली , जिसमें सफाई कर्मचारियों ने वाइस चेयरमैन पर जाति सूचक शब्द व गाली गलौज करने के आरोप लगाए । वाइस चेयरमैन को पुलिस की तरफ से शहर चौकी सापला पहुंचने की सूचना दी गई जिसमें पुलिस कर्मचारियों ने बताया कि आपके खिलाफ सफाई कर्मचारियों द्वारा एक शिकायत दी गई है यह खबर आग की तरह पूरे शहर में फैल गई , वाइस चेयरमैन योगेश उर्फ निक्का के साथ सैकड़ो की संख्या में ग्रामीण भी शहर चौकी सापला पहुंचे और हंगामा खड़ा कर दिया। ग्रामीणों ने पुलिस अधिकारी से निष्पक्ष तौर पर मामले की जांच करने की बात कही , पुलिस ने दोनों पार्टियों से सवाल जवाब किए । वहीं सफाई कर्मचारियों ने सभी ग्रामीणों के सामने पुलिस अधिकारी को बताया कि हमने किसी के बहकावे में आकर झूठी शिकायत दी थी मैं समस्त ग्रामीणों व वाइस चेयरमैन से हाथ जोड़कर माफी मांगता हूं । सफाई कर्मचारियों द्वारा माफी मांगने पर ग्रामीण शांत हुए ।। #newstodayhry @newstodayhry

Related Articles

Back to top button