Haryana
Trending

व्हीकल चोरी गिरोह का पर्दाफाश दो आरोपी गिरफ्तार एक की तलाश जारी II

व्हीकल चोरी गिरोह का पर्दाफाश दो आरोपी गिरफ्तार एक की तलाश जारी II

सिरसा-(अक्षित कम्बोज ):- व्हीकल चोरी गिरोह का पर्दाफाश – दो आरोपी गिरफ्तार, एक की तलाश जारी सिरसा पुलिस की सतर्कता से चोरीशुदा मोटरसाइकिल बरामद, संगठित गिरोह का खुलासा दिनांक 13.07.2025 को चौकी सब्जी मंडी सिरसा के एएसआई जसवंत सिंह पुलिस टीम सहित खाजा खेड़ा रोड पर व्हीकल चैकिंग में मौजूद थे। इस दौरान मोटरसाइकिल HR-24 Z 1576 HF पर सवार दो युवक संदिग्ध हालात में आए, जिन्हें रोका गया। पूछताछ पर उन्होंने मोटरसाइकिल के दस्तावेज पेश नहीं किए। सख्ती से पूछने पर उन्होंने खुलासा किया कि उक्त मोटरसाइकिल उन्होंने सिरसा शहर में प्राचीन हनुमान मंदिर रानियां रोड के सामने से चोरी की थी। प्रबंधक थाना शहर सिरसा उप नि0 निरीक्षक संदीप कुमार ने बतलाया कि आरोपियों की पहचान हनुमान पुत्र बृजलाल व दिनेश कुमार पुत्र देवानंद वासियान रावतसर के रूप में हुई है, । पूछताछ में दोनों ने संगठित वाहन चोरी गिरोह का हिस्सा होने की बात कबूली!व एक अन्य आरोपी अशोक बैनीवाल (सरदारपुरा )का नाम  शामिल होने बारे स्वीकार किया है.! पुलिस ने मोटरसाइकिल बरामद कर आरोपियों को गिरफ़्तार कर लिया है। आगे की तफ्तीश में अन्य चोरीशुदा मोटरसाइकिलों की बरामदगी व अशोक बैनीवाल की गिरफ्तारी के लिए प्रयास जारी हैं। दोनों आरोपियों को पेश अदालत करके पुलिस हिरासत रिमांड प्राप्त किया जायेगा II #newstodayhry @newstodayhry

Related Articles

Back to top button