Haryana
Trending

दरबार साहिब को बम से उड़ाने की धमकी ईमेल से मिली, SGPC ने सुरक्षा बढ़ाई II

दरबार साहिब को बम से उड़ाने की धमकी ईमेल से मिली, SGPC ने सुरक्षा बढ़ाई II

अमृतसर-(नेहा गिल):- दरबार साहिब को बम से उड़ाने की धमकी ईमेल से मिली, SGPC ने सुरक्षा बढ़ाई धार्मिक स्थल पर साज़िश! दरबार साहिब को उड़ाने की धमकी, RDX के इस्तेमाल की चेतावनीआज सचखंड श्री हरमंदिर साहिब (दरबार साहिब) को बम से उड़ाने की एक गंभीर धमकी ईमेल के ज़रिए मिली। यह जानकारी शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (SGPC) के मुख्य सचिव कुलवंत सिंह मन्नन ने मीडिया को दी। उन्होंने बताया कि यह ईमेल बेहद ख़तरनाक प्रकृति का था, जिसमें दरबार साहिब को निशाना बनाकर RDX का इस्तेमाल कर नुकसान पहुँचाने की बात कही गई थी। धमकी में किसी व्यक्ति या गिरोह का नाम नहीं लिया गया है और बताया जा रहा है कि यह धमकी देने वाला अभी तक सामने नहीं आया है। कुलवंत सिंह मन्नन ने बताया कि इस ईमेल की रिपोर्ट SHO को दे दी गई है और सरकारी एजेंसियों को भी सूचित कर दिया गया है। साथ ही, SGPC अपनी तरफ़ से भी जाँच कर रही है। उन्होंने बताया कि धमकी में “कल या परसों” नुकसान पहुँचाने की बात कही गई थी, लेकिन सही समय नहीं बताया गया था। दरबार साहिब की परिक्रमा और गलियारों में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। एसजीपीसी द्वारा सभी सुरक्षाकर्मी तैनात कर दिए गए हैं ताकि किसी भी अप्रिय घटना से बचा जा सके। कुलवंत सिंह मन्नन ने अंत में आशा व्यक्त की कि सतगुरु श्री गुरु रामदास जी उन पर अपनी कृपा बरसाएँगे और उन्हें किसी भी नुकसान से बचाएँगे।। #newstodayhry @newstodayhry

Related Articles

Back to top button