सीआईए 2 व बदमाशों के बीच मुठभेड़, दोनों के पैरों पर लगी गोली घायल।।
सीआईए 2 व बदमाशों के बीच मुठभेड़, दोनों के पैरों पर लगी गोली घायल।।

यमुनानगर-(मनदीप कौर):- गांव असगरपुर के करालघाट पास दो बदमाशों के द्वारा अवैध हथियारों के साथ घूमने की सूचना सीआईए टू की टीम को मिली थी। बताया जा रहा है कि दोनों बदमाश किसी घटना को अंजाम देने के लिए जा रहे थे। सूचना मिलने पर टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी शुरु कर दी। जिसके बाद बदमाश मौके से भागने लगे। भागते हुए बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग की। जिस पर सीआइए 2 की टीम ने जवाबी कार्रवाई करते हुए आरोपियों पर फायरिंग की। मुठभेड़ के दौरान एक बदमाश के दोनों पैरों व दूसरे के एक पैर गोली लगी। जिसके बाद पुलिस ने आरोपियों को पकड़ लिया। पूछताछ में आरोपियों की पहचान विकास उर्फ ज्वाला निवासी गांव सरावां व दीपक पुत्र कुलविंद्र सिंह निवासी सरावां की टपरिया के रुप में हुई। घायल बदमाशों को पुलिस ने प्राथमिक उपचार के लिए सीएचसी साढ़ौरा में भर्ती कराया। जहां पर उपचार के बाद ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया। घटना की सूचना मिलने पर एसपी कमलदीप गोयल भी मौके पर पहुंचे और पूरी जानकारी हांसिल की। एसपी कमलदीप गोयल ने बताया कि सीआइए-2 की टीम के साथ बदमाशों की मुठभेड़ हुई थी। दो बदमाशों के पैरों में गोली लगी है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के पास से 2 देसी कट्टे बरामद किए है। बता दे कि विकास उर्फ ज्वाला के विरुद्ध पहले से ही थाना साढ़ौरा में लूटपाट व आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमे दर्ज है।। #newstodayhry @newstodyhry



