Haryana
Trending

कंटीली झाड़ियों ने सड़क को बनाया खतरनाक, ग्रामीणों ने की कटाई की मांग II

कंटीली झाड़ियों ने सड़क को बनाया खतरनाक, ग्रामीणों ने की कटाई की मांग II

बड़ागुढ़ा (गुरनैब दंदीवाल ):- क्षेत्र में विभिन्न पिछले कुछ दिनों से रुक रुक हो रही बारिश के बाद गांवों को जोड़ने वाले
लिंक रोड़, सड़क किनारे उगी अनावश्यक कंटीली झाड़ियां फैलने से वर्म सहित सड़क किनारे अतिक्रमण बढ़ने लगा है। ऐसे में आने जाने वाले वाहन चालकों को साइड देते समय भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है । सड़क किनारे कटीली झाड़ियों के फैलने से साइड देने की जगह न होने के कारण अन्य वाहन चालकों को जब तक साइड न मिले तब तक पीछे पीछे काफी दुर तक चलना पड़ता है। जिससे कई बार वाहन चालकों में साइड लेने देने को लेकर बहस बाजी भी देखने को मिलती है। वहीं आगे कुछ महीने बाद सर्दी का मौसम भी शुरू होने जा रहा है ऐसे में खासकर स्कूल बैन चालकों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता सकता है। इस प्रकार बरसात के दौरान सड़क किनारे उगी अनावश्यक कंटीली झाड़ियां हादसों को न्यौता दे रही है। लोगों की सबंधित विभाग से मांग है कि अनावश्यक कंटीली झाड़ियों की कटाई छंटाई करके रास्ते दुरुस्त करवाए जाएं ताकि इनकी बजह से ही कोई अप्रिय घटना न घटे।। #newstodayhry @newstodayhry

Related Articles

Back to top button